लम्बा गया शाहरुख खान का बेटा और उनके दोस्त , स्पेशल NDPS कोर्ट करेगी आगे की सुनवाई

महाराष्ट्र , 08-10-2021 5:13:41 AM
Anil Tamboli
लम्बा गया शाहरुख खान का बेटा और उनके दोस्त , स्पेशल NDPS कोर्ट करेगी आगे की सुनवाई
मुम्बई 07 अक्टूबर 2021 - आर्यन खान , अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की NCB कस्टडी को लेकर सुनवाई पूरी हो चुकी है। मुंबई की अदालत ने आर्यन खान समेत 8 लोगों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला लिया है। कोर्ट ने कहा है कि NCB को पड़ताल के लिए काफी मौका और समय दिया जा चुका है, इसलिए अब इन्हें न्यायिक हिसारत में भेजा जा रहा है। कोर्ट का कहना है कि अब इस मामले में स्पेशल NDPS कोर्ट आगे की सुनवाई करेगा। 

वहीं, वकील सतीश मानेशिंदे ने कोर्ट में आर्यन की तरफ से दलील दी है कि- 'मेरे एक खास दोस्त प्रतीक ने मुझे फोन पर बताया था कि मुझे क्रूज ईवेंट पर VVIP के तौर पर इनवाइट किया गया है। मुझे शायद क्रूज पर ग्लैमर जोड़ने के लिए बुलावा भेजा गया है'। सतीश का कहना है कि 'जहाज पर 1300 से भी ज्यादा लोग थे लेकिन सिर्फ 8 लोगों को ही गिरफ्तार किया गया'। आर्यन के वकील सतीश मानेशिंदे ने कोर्ट में कहा कि 2 रातों से आर्यन से कोई पूछताछ नहीं की गई है। फिर कस्टडी और बढ़ाने की मांग क्यों की जा रही है? उन्होंने ये भी कहा कि जब तक मुख्य दोषी नहीं मिल जाते, आर्यन को बंधक बनाकर नहीं रखा जा सकता है।
 
लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक एनसीबी ने कोर्ट से मांग की है कि आर्यन खान और उनके दोनों साथियों की कस्टडी 11 अक्टूबर तक बढ़ा दी जाए। एनसीबी ने बताया कि इस केस में अब तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। नया अरेस्ट अचित कुमार का हुआ है जिसे आर्यन खान के बयान के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी ने दलील दी है कि अभी और रेड हो सकती हैं और इस वक्त जो गिरफ्तार लोग हैं उनका नए गिरफ्तार किए लोगों से आमना-सामना होगा, इसलिए इनकी कस्टडी बढ़ा दी जाए। ETimes की रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीबी ने कोर्ट में कहा कि पहले गिरफ्तार हुए 8 लोगों के साथ अचित कुमार का आमना-सामना होना इस केस की जांच के लिए जरूरी है। वहीं कोर्ट ने अचित कुमार को 9 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में दिया है।
लम्बा गया शाहरुख खान का बेटा और उनके दोस्त , स्पेशल NDPS कोर्ट करेगी आगे की सुनवाई

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH