सब्सिडी वाली रसोई वाली गैस सिलेंडर सहित सभी श्रेणियों के गैस सिलेंडर की कीमतों में लगी आग

रायपुर , 06-10-2021 10:39:52 PM
Anil Tamboli
सब्सिडी वाली रसोई वाली गैस सिलेंडर सहित सभी श्रेणियों के गैस सिलेंडर की कीमतों में लगी आग
रायपुर 06 अक्टूबर 2021 - महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। त्योहारों से सीजन से ऐन पहले रसोई गैस (LPG) के दाम एक बार फिर बढ़ाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को सब्सिडी वाली गैस सहित सभी श्रेणियों के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹15 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई। 

दो महीने से भी कम समय में यह रसोई गैस दरों में चौथी सीधी वृद्धि है। इससे पहले 1 सितंबर को सब्सिडी वाले और गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी दरों में 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। अब 5 किलो सिलेंडर की नई दर ₹502 है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में अब सब्सिडी वाले और बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ₹899.50 प्रति सिलेंडर है।

दिल्ली और मुंबई में गैर-सब्सिडी वाले घरेलू रसोई सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपए से अब 899.50 रुपए प्रति सिलेंडर पहुंच गई है। वहीं बिहार की राजधानी पटना में अब LPG सिलेंडर के लिए 1000 में से केवल 2 रुपये कम में मिल रहा है।

इसी तरह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 926 रुपए और चेन्नई में 915.50 रुपये में मिल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों में ऐसी ही बढ़ोतरी होती रही तो जल्द ही एलपीजी सिलेंडर का दाम 1000 रुपए के पार चला जाएगा।

सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत में 01 जनवरी से अब तक प्रति सिलेंडर 205 रुपए की वृद्धि हो चुकी है। सरकार की नीति के मुताबिक, प्रति परिवार बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों की आपूर्ति की जाती है। इसके अधिक की जरूरत होने पर बिना सब्सिडी का भाव चुकाना होता है। इस बीच, बुधवार को पेट्रोल की कीमत में 26-30 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 34-37 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH