चन्द्रपुर में गुरु और के शिष्य का रिश्ता हुआ कलंकित , सरकारी स्कूल के हेडमास्टर नाबालिग छात्राओं के साथ करता था यह काम

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चन्द्रपुर में गुरु और के शिष्य का रिश्ता हुआ कलंकित , सरकारी स्कूल के हेडमास्टर नाबालिग छात्राओं के साथ करता था यह काम
चंद्रपुर 05 अक्टूबर 2021 -  महाराष्ट्र के चंद्रपुर से गुरु और शिष्य के रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है. सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर सात नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत हेडमास्टर को गिरफ्तार किया है।

छात्राओं की शिकायत के बाद गांव वालों ने शिक्षक को स्कूल में ही बंधक बनाकर रखा और पुलिस को घटना की जानकारी दी. नाबालिग छात्राओं के मुताबिक, ये सिलसिला काफी वक्त से चल रहा था. गौर करने वाली बात यह है कि इसी इलाके में सरकार की ओर से 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' को लेकर जन जागरूकता पर कार्यक्रम लिया जा रहा था. उसी समय ये हेडमास्टर इस घिनौनी हरकत को अंजाम दे रहा था।

महाराष्ट्र सरकार के आदेश पर सोमवार से स्कूल शुरू होते ही बल्लारपुर तहसील के केम तुकूम गांव के जिला परिषद स्कूल में 57 वर्षीय हेडमास्टर भाऊराव तुमडे ने पांचवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ की, इस पर ग्रामीणों ने स्कूल में ही हेडमास्टर को बंधक बनाकर रखा।

बल्लारपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए हेडमास्टर को अरेस्ट कर ल‍िया गया. आरोप है की हेडमास्टर ने कक्षा के अन्य बच्चों को साफ-सफाई के लिए बाहर भेजा और 5वीं कक्षा की छात्रा को कमरे में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा. आदिवासी छात्रा ने इसका विरोध किया और अपने माता-पिता को घटना से अवगत करवाया।

जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन व ग्रामीणों ने हेडमास्टर तुमडे को कमरे में बंधक बनाकर पंचायत समिति बल्लारपुर की गट शिक्षण अधिकारी वर्षा पिपरे को घटना की जानकारी दी जिसके बाद वर्षा पीपरे ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी पुल‍िस को दी।

शिकायत मिलते ही पुलिस भी तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के चंगुल से हेडमास्टर को छुड़ाया और हिरासत में लेकर थाने पहुंची. पुलिस की छानबीन में जो सामने आया वो बेहद ही डरावना और चौंकाने वाला निकला।

 पुलिस के मुताबिक छात्राओं ने बताया कि ये सिलसिला लंबे समय से चल रहा था. तीसरी से पांचवीं तक की कुल 7 छात्राओं के साथ ये हेडमास्टर अश्लील हरकतें करते आ रहा है. फिलहाल पुलिस ने हेडमास्टर के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH