दिल्ली से बैरंग लौटे कांग्रेसी विधायक , नही हुई किसी बड़े नेता से मुलाकात , अब बदले सभी के सुर

रायपुर , 05-10-2021 6:31:59 AM
Anil Tamboli
दिल्ली से बैरंग लौटे कांग्रेसी विधायक , नही हुई किसी बड़े नेता से मुलाकात , अब बदले सभी के सुर
रायपुर 04 अक्टूबर 2021 - दिल्ली में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों का शक्ति प्रदर्शन खत्म हो गया है। एक सप्ताह की मोर्चाबंदी में उनकी पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता से मुलाकात नहीं हुई। अब सभी विधायक एक ही विमान से रायपुर लौट रहे हैं।

रविवार तक हाईकमान से मिलने की रणनीति और समय का दावा कर रहे कांग्रेस विधायकों का सुर शाम तक बदल चुका था। लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन पर जीप चढ़ा देने की घटना के बाद साफ हो गया कि कांग्रेस नेतृत्व छत्तीसगढ़ के विधायकों को सुनने का समय नहीं दे पाएगा।

रविवार शाम चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव ने कहा, यहां हम लोग केंद्रीय नेतृत्व में से किसी से मिलने नहीं आए थे। सभी अपना निजी काम निपटा रहे हैं। वहीं, महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर ने बताया, विधायक कल शाम तक रायपुर वापस लौट जाएंगे। उन्होंने कहा, यह अभी तय नहीं है कि सभी एक साथ जाएंगे या फिर सुविधा के मुताबिक अलग-अलग। लेकिन यह तय है कि संगठन में किसी नेता से मुलाकात करने कोई नहीं जा रहा है। विनोद चंद्राकर ने भी कहा, यहां पहुंचे विधायकों की आलाकमान से मुलाकात की कभी कोई योजना बनी ही नहीं थी। देर रात तक तय हो गया कि विधायकों का शक्ति प्रदर्शन पूरा हो चुका है। उन्हें सोमवार शाम तक रायपुर लौट जाना है। उसके बाद सभी के लिए टिकट का इंतजाम करा लिया गया।

सुबह 11 बजे तक विधायकों के पास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिल्ली जाने और छत्तीसगढ़ सदन में ठहरने की सूचना पहुंची। सभी को उम्मीद थी कि यहां उनकी मुलाकात और चर्चा होगी, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसी भी विधायक से नहीं मिले। उसके बाद विधायक हवाई अड्‌डे के लिए रवाना हो गए।

दिल्ली हवाई अड्‌डे पर बोर्डिंग के बाद विधायकों ने विक्ट्री साइन बनाकर फोटो खिंचवाया। विधायक यह जताने की कोशिश कर रहे हैं, वे अपना मकसद हासिल करने में कामयाब रहे हैं। एक विधायक ने दावा किया, जिस काम के लिए वे लोग दिल्ली पहुंचे थे, वह पूरा हो गया है।

      - यह विधायक उड़े थे दिल्ली के लिए - 

देवेंद्र यादव, चंदन कश्यप और गुरुदयाल बंजारे, आशीष छाबड़ा रविवार को दिल्ली गए। विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, विधायक रेखचंद जैन और अनूप नाग, ममता चंद्राकर, कुंवर सिंह निषाद, विनय भगत, लक्ष्मी ध्रुव, रामकुमार यादव, शिशुपाल शोरी, लालजीत सिंह राठिया, संतराम नेताम, राजमन बेंजाम, डॉ. केके ध्रुव, उत्तरी जांगड़े और किश्मतलाल नंद शुक्रवार- शनिवार को दिल्ली पहुंचे। वहीं बृहस्पत सिंह, गुरुदयाल बंजारे, मोहित केरकेट्‌टा, डॉ. विनय जायसवाल, द्वारिकाधीश यादव, यूडी मिंज, पुरुषोत्तम कंवर, चंद्रदेव राय और प्रकाश नायक पहले से ही दिल्ली में ठहरे हुए थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH