कट्टे की नोक पर देवर को बंधक बना कर भाभी के साथ गैंग रेप , देवर के साथ मायके जा रही थी विवाहिता

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कट्टे की नोक पर देवर को बंधक बना कर भाभी के साथ गैंग रेप , देवर के साथ मायके जा रही थी विवाहिता
कानपुर 03 अक्टूबर 2021 - कानपुर के रसूलाबाद क्षेत्र में देवर के साथ बाइक से मायके आ रही विवाहिता को रास्ते में पांच युवकों ने रोक लिया। तमंचा व चाकू दिखाकर जेवर व नकदी लूट ली।
इसके बाद दो युवकों ने देवर को बंधक बना लिया वहीं महिला को खंडहर पशुचिकित्सालय में ले जाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद सभी धमकी देकर फरार हो गए। एसपी से शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह उन्नाव जिले के बांगरमऊ में हुआ है। 22 सितंबर को विवाहिता अपने देवर के साथ बाइक से मायके आ रही थी। रात में करीब आठ बजे गांव से करीब दो किमी पहले खंडहर पशुचिकित्सालय के पास दो बाइकों पर आए पांच नकाबपोश युवकों ने उनकी बाइक जबरन रुकवा ली।

देवर और भाभी को तमंचा व चाकू दिखाकर मंगलसूत्र , सोने की चेन , पर्स में रखे 8850 रुपये छीन लिए। इसके बाद दो युवकों ने तमंचे व चाकू के बल पर देवर को बंधक बना लिया, जबकि तीन साथी विवाहिता को खंडहर पशुचिकित्सालय में ले गए वहां उससे तीनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर बाइक से ककवन की ओर फरार हो गए। 

डर की वजह से विवाहिता व देवर ने उस समय घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। शुक्रवार को विवाहिता ने एसपी केके चौधरी से मिलकर पूरी घटना बताई और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी को युवती ने बताया कि बाइक स्टार्ट करते समय नकाब खुलने पर उसने दो युवकों को पहचान लिया जबकि एक बाइक का नंबर भी याद कर लिया।
एसपी के आदेश पर शनिवार को थाना पुलिस ने गहदेवा निवासी सत्येंद्र यादव व खेड़ा कुर्सी निवासी प्रदुम्न सिंह उर्फ लल्लू व तीन अज्ञात पर लूट, बंधक बनाने व सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH