छत्तीसगढ़ की राजनीति में उठा पटक जारी , चार विधायक और उड़े दिल्ली , पढ़े खबर और रहे अपडेट

रायपुर , 03-10-2021 12:11:58 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ की राजनीति में उठा पटक जारी , चार विधायक और उड़े दिल्ली , पढ़े खबर और रहे अपडेट
रायपुर 02 अक्टूबर 2021 - शनिवार की सुबह कांग्रेस के चार और विधायक दिल्ली चले गए हैं वही निगम-मंडलों के अध्यक्ष भी दिल्ली जाने की खबर है।

जो चार विधायक आज सुबह की फ्लाइट से दिल्ली गए है उनमें विधायक कुंवर निषाद , विनय भगत , ममता चंद्रकार और लक्ष्मी ध्रुव शामिल हैं। 

वही आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विधायकों का अपने हाईकमान से मिलना गलत नहीं है. एक ओर विधायकों के दिल्ली दौरे को बीजेपी मुद्दा बना रही है. और पीसीसी चीफ ने भी इस पर उठ रहे सवालों को ये कहकर खत्म किया कि विधायकों का आलाकमान से मिलना कोई गुनाह नहीं है। 

दरअसल सीएम भूपेश बघेल आज राजीव भवन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने ये बात कही है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने नाम नहीं छापने के शर्त पर जनता से रिश्ता को बताया कि दिल्ली में कोई राजनितिक घटना क्रम या किसी भी प्रकार के बदलाव् या दबाव वाली बात आलाकमान के बीच नहीं चल रही है और किसी भी स्तर पर कही भी आलाकमान के पास छग सरकार के मामले के कोई भी विषय में किसी भी प्रकार का प्रस्ताव नहीं है।

बीजेपी के कुछ नेतागण जयचंदो से मिलकर सरकार के खिलाफ कुछ ना कुछ मीडिया में फुलझड़ियां छोड़ते रहे है. जबरन मीडिया कर्मी भी उसी सवालो को लेकर सीएम और अन्य नेताओं से बार बार सवाल करते है. जिसका जवाब सीएम भूपेश बघेल बखूबी देते आ रहे है. जो एक सच्चाई भी है. लेकिन पार्टी में कुछ जयचंद नेता मीडिया की बीमारी से ओतप्रोत होने के कारण इस तरीके का सिफुका फोड़कर अपने मीडिया दोस्तों के साथ टाइम पास करते रहे है।

सभी राजनितिक दल के नेता अक्सर बड़े त्योहारों में बड़े नेताओं से आशीर्वाद और मिलने के लिए दिल्ली जाते है. उसी क्रम में प्रदेश के सभी नेता छुट्टी का लाभ उठाते हुए अपने नेताओं से मुलाकात करने गए।

वरिष्ठ नेता ने ये भी कहा कि जबरन छग को पंजाब और राजस्थान से जोड़कर देखा जाता है. जबकि जमीनी हकीकत ये है, कि भूपेश बघेल की सरकार छग की माटी पुत्र होने के नाते प्रदेश और कांग्रेस पार्टी का आन-बान शान सरकार चला रहे है साथ ही अब तक के मुख्यमंत्रियों में सबसे लोकप्रिय सीएम माने जाते है।
छत्तीसगढ़ की राजनीति में उठा पटक जारी , चार विधायक और उड़े दिल्ली , पढ़े खबर और रहे अपडेट

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH