गाँव मे ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी , पुलिस ने कुछ ही घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गाँव मे ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी , पुलिस ने कुछ ही घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार
गोंडा 01 अक्टूबर 2021 - यूपी के गोंडा में मां और दो बेटियों की कत्ल का मामला महज कुछ घंटों में सुलझा लेने का दावा पुलिस ने किया है. ट्रिपल मर्डर की यह वारदात खरगूपुर थाना क्षेत्र के देवरिया कला गांव में हुई थी. इस मामले में पुलिस ने परिवार के मुखिया ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक कलह के चलते अपनी पत्नी कौशल्या देवी और दो बेटियों जाह्नवी और ज्ञानवी की नृशंस हत्या ओमप्रकाश ने की है. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई में जुटी है. पुलिस ने बताया कि किसी बात को लेकर ओमप्रकाश तिवारी और कौशल्या देवी के बीच पिछले काफी दिनों से अनबन चल रही थी. उनके बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था. पुलिस को जांच में पता चला कि बीती रात इन दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गला दबा कर तीनों की हत्या कर दी और फरार हो गया।

इस वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सुबह छानबीन शुरू की. फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की जांच में शक की सुई पति पर जा टिकी. फरार पति ओमप्रकाश को तलाश कर पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ की. ओमप्रकाश ने बताया कि पत्नी से उसका अनबन चल रहा था. देर रात उसने गला दबाकर तीनों की हत्या कर दी. ओमप्रकाश की स्वीकारोक्ति के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेजने की कार्रवाई चल रही है।

इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलने पर आईजी राकेश सिंह, डीएम मार्कंडेय शाही और एसपी संतोष मिश्रा, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल पूरे महकमे के साथ मौके पर पहुंचे थे और मौके का जायजा लिया था. फिलहाल तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और आरोपी पति को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
गाँव मे ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी , पुलिस ने कुछ ही घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH