पत्नी के अफेयर का पता चलने के बाद पति ने अपनी पत्नी को सौप दिया प्रेमी को , आगे क्या हुआ पढ़े इस खबर में

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी के अफेयर का पता चलने के बाद पति ने अपनी पत्नी को सौप दिया प्रेमी को , आगे क्या हुआ पढ़े इस खबर में
मुरादाबाद 01 अक्टूबर 2021 - यूपी के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां पति ने खुद प्रेमी के पास अपनी पत्नी को सौंप दिया. लेकिन, प्रेमी के साथ आठ माह रहने के बाद प्रेमिका को फिर से पति के साथ अपनी बेटी की याद आने लगी. वहीं, इस बात की जानकारी प्रेमी को होने पर विवाद होने लगा. मामला नारी उत्थान केंद्र पहुंचने के बाद काउंसलर ने समझौता कराने के बाद युवती प्रेमी के साथ रहने के लिए राजी हो गई।

जानकारी के अनुसार मझोला थाना क्षेत्र की ही रहने वाली महिला की शादी उसी क्षेत्र के रहने वाले युवक से करीब पांच साल पहले हुई थी. शादी के बाद दोनों का वैवाहिक जीवन ठीक चलता रहा. इस दौरान महिला ने एक बच्ची को भी जन्म दिया. इसके बाद पति ने महिला को किसी से फोन पर बात करते हुए देख लिया, जब पति ने पूछा तो महिला बहाने बनाने लगी लेकिन कुछ दिन बाद महिला के पति ने फिर बात करते हुए उसे पकड़ लिया. पति ने फिर पूछा तो महिला ने बताया कि उसका शादी से पहले किसी से प्रेम सम्बंध था, और वह उसी से बात कर रही थी. बस पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को मिलवाने की ठान ली और करीब आठ माह पहले पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी से मिलवाया और उसके साथ छोड़ दिया और अपनी पत्नी से सारे रिश्ते खत्म कर दिए।

कुछ दिन पहले प्रेमी को पता चला कि महिला अपने पहले पति से फोन पर बात करती है. जब प्रेमी ने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पहले पति ने अपनी बेटी से बात करने के लिए फोन किया था. महिला और उसके प्रेमी के बीच इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और बात इतनी बढ़ गयी कि महिला का प्रेमी उसे मारने पीटने लगा. महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी ऑफिस में की. जहां से महिला के प्रार्थना पत्र को नारी उत्थान केंद्र भेजा गया. वहां की काउन्सलर ऋतु नारंग ने पीड़ित महिला और उसके प्रेमी दोनों के बीच काउंसलिंग कराई. बातचीत के बाद प्रेमी-प्रेमिका दोनों एक साथ रहने के लिए राजी हो गए. वहीं, यह भी निर्णय लिया गया लड़की अब अपने पूर्व पति से बात नहीं करेगी.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH