कस्तूरबा गांधी छात्रावास की महिला टीचर रूबी राठौर पर लगा छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाने का आरोप , पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कस्तूरबा गांधी छात्रावास की महिला टीचर रूबी राठौर पर लगा छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाने का आरोप , पढ़े पूरी खबर
अलीगढ़ 01 अक्टूबर 2021 - उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कस्तूरबा गांधी छात्रावास में महिला टीचर पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है. आरोपी टीचर हंगामे के बाद फरार हो गई है. वहीं वीडियो वायरल के डर से कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई है।

दरअसल अलीगढ़ के थाना मडराक इलाके के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक महिला टीचर पर आरोप लगा है कि उसने छात्रावास में छात्राओं की कई बार अश्लील वीडियो बनाई है. आरोप है कि टीचर ने छात्राओं को धमकी दी हुई है कि अगर उन्होंने किसी से या परिजनों से इस मामले की शिकायत की तो उनके घर वालों को झठे मुकदमे लगवा कर फंसा दिया जाएगा।

यह जानकारी जब बच्चियों के परिजनों को हुई तो हंगामा खड़ा हो गया और एकत्रित होकर शिकायत करने छात्रावास पहुंच गए. इसके बाद जांच अधिकारी छात्रावास पहुंचे, लेकिन आरोपी टीचर अपने मोबाइल के साथ फरार हो गई. गुरुवार की शाम को कुछ छात्राओं की यह सोचकर ही तबियत खराब हो गई कि अब कहीं आरोपी टीचर वीडियो या फ़ोटो वायरल न कर दे? क्योंकि अब सभी को उसकी करतूत पता चल गई है।

छात्राओं को आनन-फानन में स्थानीय हॉस्पिटल में लाया गया. इधर सूचना पर आलाधिकारी पहुंच गए. घबराई छात्राओं ने बताया कि उनको साइंस पढ़ाने वाली टीचर रूबी राठौर ने छात्रावास में कपड़े बदलते व नहाते वक्त की वीडियो या फ़ोटो बनाई हैं. इस शिकायत पर रूबी राठौर, वार्डेन व गेट कीपर के विरुद्ध कार्रवाई हो गई है।

हालांकि रूबी राठौर फरार है. डर है कि अब कहीं वह उन वीडियो या फ़ोटो को वायरल न कर दे. इधर बच्चियों की तबियत की सुनकर हॉस्पिटल पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया और आरोपी टीचर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए थाना मडराक में तहरीर दे दी है. परिजनों का कहना है कि उस टीचर के मोबाइल में किस तरह के वीडियो या फ़ोटो हैं यह तो वही लेकिन बच्चियां जिस तरह से डरी हुई हैं उनको भी अंदेशा है कि टीचर कुछ ऐसा-वैसा न कर दे।

हॉस्पिटल के डॉक्टर व मौके पर पहुंचे बीएसए ने अब बच्चियों की तबीयत ठीक बताते हुए हॉस्टल भेजने और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात बताई।
कस्तूरबा गांधी छात्रावास की महिला टीचर रूबी राठौर पर लगा छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाने का आरोप , पढ़े पूरी खबर

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH