छत्तीसगढ़ - दोस्त की पत्नी के साथ था युवक का नाजायज संबंध , प्रेमी ने शराब में जहर मिला कर प्रेमिका के पति की ले ली जान

रायपुर , 30-09-2021 10:42:12 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दोस्त की पत्नी के साथ था युवक का नाजायज संबंध , प्रेमी ने शराब में जहर मिला कर प्रेमिका के पति की ले ली जान
रायपुर 30 सितम्बर 2021 - रायपुर शहर के से लगे मंदिर हसौद इलाके में एक शख्स ने अपने ही दोस्त का कत्ल कर दिया। ये कत्ल, अवैध संबंध की वजह से किया गया है। आरोपी का मारे गए युवक की पत्नी से अवैध संबंध था। दोनों के बीच इश्क इस कदर पनपा कि एक दूसरे को हासिल करने की चाहत में हत्या जैसी वारदात को अंजाम देने से भी नहीं चूके। आरोपी ने बुधवार की रात इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल मंदिर हसौद इलाके की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।

बुधवार की रात मंदिर हसौद थाने की पुलिस को चंदखुरी के कोल्हान नाला के पास एक लाश पड़ी होने की खबर मिली। पुलिस मौके पर पहुंची,आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि जिस व्यक्ति की लाश मिली है उसका नाम द्रोण सेन है। 32 साल का द्रोण चंदखुरी बस्ती का रहने वाला था, यहीं एक सैलून चलाया करता था।

रात में ही पुलिस की टीम एक्टिव होकर आसपास के इलाकों में तलाशी लेती रही। कुछ ग्रामीणों से पूछताछ में ये बात सामने आई कि जहां लाश मिली उस इलाके में द्रोण को गांव का ही रहने वाले पुनीत धीवर के साथ देखा गया था। दोनों एक साथ शराब पीने गए थे। यह पता चलते ही पुलिस ने पुनीत की तलाश की तो पुनीत चंदखुरी बस्ती में ही एक घर में छुपा हुआ मिल गया। पहले तो वह इधर-उधर की बातें करता रहा, फिर उसने अपने ही दोस्त के कत्ल करने की बात बताई और वजह जानकर ग्रामीणों के भी होश उड़ गए।

पुलिस को अब तक की छानबीन में पता चला कि पिछले 8 महीने से द्रोण सेन की पत्नी और पुनित ध्रुव के बीच प्यार- मोहब्बत का रिश्ता शुरु हो चुका था। जब द्रोण अपने सैलून में जाता तो पीछे से पुनीत उसकी पत्नी से मिला करता था। शादीशुदा होने के बावजूद द्रोण सेन की पत्नी भी पुनीत के लिए कभी पकवान बनाती तो कभी उसे तोहफे देती थी। दोनों ने एक साथ रहने की कसम खा ली थी। कुछ महीने पहले यह बात गांव वालों को भी पता चल गई। बात द्रोण तक पहुंची तो उसका पुनीत के साथ झगड़ा भी हुआ था। पुनीत ने द्रोण को रास्ते से हटाकर उसकी पत्नी के साथ भागने का प्लान बनाया था।

30 साल का पुनीत गांव में ही दूसरों के खेतों में मजदूरी का काम करता था। उसने पुलिस को बताया कि वो प्रेमिका को पाने के लिए द्रोण को मारना चाहता था। इसी वजह से अपनी बातों में उलझाकर बीती रात शराब पीने के लिए उसने द्रोण को राजी कर लिया। द्रोण को शराब की लत थी वो भी पुनीत को इंकार नहीं कर सका और उसके साथ कोल्हान नाला के पास चला गया। वहां दोनों ने सड़क के किनारे बैठकर शराब पी। इस दौरान चुपके से पुनीत ने अपने ही घर में पड़े ढाई साल पुराने एक कीटनाशक को द्रोण की शराब में मिला दिया। बातों- बातों में इसी शराब को द्रोण को पिला भी दिया। शराब पीते ही कुछ ही देर में द्रोण की मौत हो गई और मौके से पुनीत फरार हो गया था। अब पुलिस इस मामले में पुलिस पुनीत के बयान लेने के बाद उसे कोर्ट में पेश करेगी,जहां से आरोपी को जेल भेजा जा सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH