IPL सट्टा खिलाते राहुल अग्रवाल और विकास अग्रवाल गिरफ्तार , कार में बैठ कर लगवा रहे थे दांव

रायपुर , 29-09-2021 6:15:41 AM
Anil Tamboli
IPL सट्टा खिलाते राहुल अग्रवाल और विकास अग्रवाल गिरफ्तार , कार में बैठ कर लगवा रहे थे दांव
रायपुर 28 सितम्बर 2021 - महंगी बी.एम.डब्ल्यू. चार पहिया वाहन सहित कुल 02 चारपहिया वाहनों में घुम - घुम कर आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में सट्टा संचालित करते 03 सटोरिये को गिरफ्तार किया गया है। 

IPL क्रिकेट 2021 के मैच में सट्टा खिलाया जा रहा था। सनराईजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान राॅयल्स मैच के दौरान क्रिकेट सट्टा खिला रहे थे। सायबर सेल एवं थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई। महंगी बी.एम.डब्ल्यू. एवं स्विफ्ट चारपहिया वाहनों में घुम-घुम कर मोबाईल के माध्यम से क्रिकेट सट्टा का संचालन एवं खेलने वालों से नगदी रकम संग्रहित कर रहे थे।

विकास अग्रवाल एवं राहुल अग्रवाल द्वारा किशन अग्रवाल के आई.डी. से लाईन लेकर सट्टा का संचालन किया जा था। किशन अग्रवाल पकड़े जाने के डर से सट्टा संचालित करने हेतु इंटरनेशनल मोबाईल नंबर के माध्यम से स्वयं का आई.डी. बनाया है। सटोरियों के कब्जे से 04 नग मोबाईल फोन, नगदी 11,500/- रूपये, महंगी बी.एम.डब्ल्यू. वाहन क्रमांक CG 04 - ND 5551 कीमती लगभग 55 लाख रूपये , स्विफ्ट वाहन क्रमांक CG13 AE - 3010 कीमती लगभग 07 लाख रूपये एवं लाखों रूपए के सट्टा का हिसाब जप्त किया गया है। 

सट्टा संचालित करने हेतु सटोरियों द्वारा बनाए गए आई.डी. में जमा कुल 06 करोड़ 40 लाख रूपए को फ्रीज्ड़ कराया जा रहा है। सटोरियों के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 209/21 धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। सटोरियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही की जा रहीं है। गिरफ्तार सटोरियों से इस व्यवसाय में जुड़े अन्य लोगों के संबंध में की जा रहीं है विस्तृत पूछताछ जो भी नाम सामने आएंगे उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

रायपुर शहर एवं प्रदेश में आई.पी.एल 2021 के क्रिकेट मैचों में बडे पैमाने पर सट्टा खिलाने कि सूचनाएं मिलने पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों को क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित कर खाईवालों पर लगातार नजर रखीं जा रही है। 

इसी क्रम में दिनांक 27 सितम्बर 2021 को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सनराईजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान राॅयल्स के मध्य चल रहे मैच के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा थाना पंडरी क्षेत्र में महंगी बी.एम.डब्ल्यू. कार में सवार होकर घुम - घुम कर मोबाईल फोन में क्रिकेट सट्टा का संचालन किया जा रहा था। सटोरियों की पतासाजी कर रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर सायबर सेल एवं थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त वाहन एवं उसमें सवार व्यक्तियों को पकड़ने हेतु थाना पंडरी क्षेत्र में ट्रैप पार्टी लगाने के साथ ही पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।

इसी दौरान थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत दलदल सिवनी पास उक्त बी.एम.डब्ल्यू. वाहन को चिन्हांकित कर टीम द्वारा वाहन को रूकवाया गया। बी.एम.डब्ल्यू. वाहन को रोकवाने पर उसके पीछे -पीछे आ रहीं स्विफ्ट वाहन के चालक द्वारा भी वाहन को रोककर चालक वाहन को पीछे कर भागने का प्रयास कर रहा था कि टीम के सदस्यों को शक होने पर उसे भी रोक कर पकड़ा गया। पूछताछ में बी.एम.डब्ल्यू. वाहन में सवार व्यक्तियों ने अपना नाम विकास अग्रवाल एवं राहुल अग्रवाल तथा स्विफ्ट वाहन में सवार व्यक्ति ने अपना नाम किशन अग्रवाल होना बताया। 

टीम के सदस्यों द्वारा विकास अग्रवाल , राहुल अग्रवाल एवं किशन अग्रवाल के मोबाईल फोन को चेक करने पर तीनों के द्वारा एप के माध्यम से लाईन लेकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करना पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त तीनों व्यक्तियों द्वारा एप के माध्यम से लाईन लेकर ऑनलाइन सट्टा का संचालन करने के साथ ही घुम - घुम कर खेलने वालों से नगदी रकम संग्रहित करना स्वीकार किया गया।

जिस पर विकास अग्रवाल, राहुल अग्रवाल एवं किशन अग्रवाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 नग मोबाईल फोन, नगदी 11,500/- रूपये, महंगी बी.एम.डब्ल्यू. वाहन क्रमांक CG 04 - ND 5551 कीमती लगभग 55 लाख रूपये, स्विफ्ट वाहन क्रमांक CG -13 AE 3010 कीमती लगभग 07 लाख रूपये एवं लाखों रूपए के सट्टा का हिसाब जप्त करने के साथ ही आरोपी किशन अग्रवाल द्वारा सट्टा संचालित करने हेतु बनाए गए आई.डी. में जमा 06 करोड़ रूपये एवं आरोपी विकास अग्रवाल के आई.डी. में जमा 40 लाख रूपये को फ्रीज्ड़ कराया जा रहा है। 

किशन अग्रवाल पकड़े जाने के डर से सट्टा संचालित करने हेतु इंटरनेशनल मोबाईल नंबर के माध्यम से स्वयं का आई.डी. बनाया है। सटोरियों के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 209/21 धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही की जा रहीं है। गिरफ्तार सटोरियों से इस व्यवसाय में जुड़े अन्य लोगों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है, जो भी नाम सामने आएंगे उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
IPL सट्टा खिलाते राहुल अग्रवाल और विकास अग्रवाल गिरफ्तार , कार में बैठ कर लगवा रहे थे दांव

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH