तेज रफ्तार कार ने 05 लोगो को कुचला , 04 लोगो की मौत , आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर किया हमला

बिहार , 28-09-2021 11:09:09 PM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार कार ने 05 लोगो को कुचला , 04 लोगो की मौत , आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर किया हमला
फुलवारी शरीफ (पटना) 28 सितम्बर 2021 - पटना में मंगलवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। रामकृष्‍णनगर थाना क्षेत्र में बाईपास रोड पर एक कार कम से कम पांच लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। बताया जा रहा है कि कार का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। 

हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। अलसुबह करीब छह बजे हुए इस हादसे के बाद स्‍थानीय लोगों ने घेरकर कार में सवार लोगों को पकड़ लिया। स्‍थानीय लोगों ने दो लोगों को बंधक बना कर रखा था। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान दो सिपाहियों के जख्‍मी होने की बात सामने आ रही है। हादसा मारुति ब्रेजा कार से हुआ है। मरने वालों में दो लोगों की ही पहचान अब तक हो पाई है।

इस हादसे में मरने वाले सभी लोग सोरंगापुर और रामकृष्‍ण नगर के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीन मृतक रामकृष्‍ण नगर के ही रहने वाले हैं। पुलिस जब भीड़ के बीच बंधक बनाए गए कार सवार लोगों को छुड़ाकर साथ ले जाने लगी तो गुस्‍साए लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस की कई गाड़‍ियों का शीशा तोड़ दिया गया। हमले के बाद पुलिस टीम ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। लोगों ने पुलिस पर कार चालक को छोड़ने का आरोप लगाया है।

घटनास्‍थल पर बवाल की वजह से मृतकों की पहचान करने में भी मुश्किल सामने आ रही है। पुलिस को स्थ‍िति संभालने में काफी मशक्‍कत करनी पड़ रही है। अब तक दो मृतकों की पहचान का दावा किया जा रहा है। इनमें एक शख्‍स राम कृष्‍ण नगर के घनश्‍याम दूबे और दूसरे शख्‍स जगनपुरा के कृष्‍णा राय बताए जा रहे हैं। अन्‍य दो मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH