तीन सगी बहनों को एक ही युवक से हुआ प्यार परिवार वालों के विरोध पर चारों घर से भागे

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तीन सगी बहनों को एक ही युवक से हुआ प्यार परिवार वालों के विरोध पर चारों घर से भागे
मुरादाबाद 28 सितम्बर 2021 - प्यार अंधा होता है। यह बात ऐसे ही नहीं कही गई होगी। कई बार प्यार में ऐसी स्थिति बन जाती है, जब यह जुमला हकीकत लगने लगता है। ऐसा ही एक मामला रामपुर जिले में देखने को मिला। यहां तीन सगी बहनों को एक ही युवक से प्यार हो गया। समाज और परिवार को पता चला तो इस प्यार का सभी ने विरोध किया। लेकिन, प्यार में अंधी हो चुकी तीनों बहनें नहीं मानीं। परिवार और समाज की चिंता छोड़ युवक के साथ घर छोड़कर भाग गईं।

प्यार की यह अजीब दास्तां अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। करीब एक सप्ताह पहले यहां के एक गांव की तीन बहनें घर से बिना बताए कहीं चली गईं। अचानक तीनों के गायब होने पर स्वजन घबरा गए। स्वजन ने चुपचाप तलाश शुरू की। रिश्तेदारियों में पता किया। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। हालांकि इस कोशिश में यह बात गांव और आसपास क्षेत्र में फैल गई। तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। इन चर्चाओं ने प्यार की अजीब दास्तां को भी जन्म दिया।

चर्चा है कि तीनों बहनें किसी युवक के साथ फरार हो गई हैं। इनमें दो बहनें तो बालिग हैं, जबकि एक नाबालिग बताई जाती है। तीनों बहनों के एक ही युवक के साथ फरार होने पर लोग हैरत भी जता रहे हैं। उधर, स्वजन अब भी तीनों बहनों की तलाश में जुटे हैं। पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी है। अजीमनगर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया स्वजन की ओर से लड़कियों के गायब होने की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। यदि शिकायत आएगी तो पुलिस उन्हें तलाश करने में पूरी मदद करेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH