05 शिक्षिकाओं ने स्कूल में किया हरियाणवी गानों पर जम कर डांस , सभी को किया गया निलंबित

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
05 शिक्षिकाओं ने स्कूल में किया हरियाणवी गानों पर जम कर डांस , सभी को किया गया निलंबित
आगरा 26 सितम्बर 2021 - आगरा में परिषदीय विद्यालय की कक्षा में फिल्मी गानों और हरियाणवी गानों पर डांस करने वाली 5 शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया गया. डांस का वीडियो सोशल मीडिया में तेज से वायरल हो रहा है. जांच के दौरान यह वीडियो आगरा के अछनेरा के साधन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय का है. वायरल वीडियो में कुछ शिक्षिकाएं कक्षा में डांस पार्टी कर रही थी. डांस करने के 4 वीडियो तेजी से वायरल हो रहे थे. विभाग द्वारा जांच कराने के बाद 5 शिक्षिकाओं पर डांस करने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए. अब पांचों शिक्षिकाओं को प्रभारी बीएसए ने निलंबित कर दिया है।

एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी ने निलंबन की पुष्टि की है. शिक्षा के मंदिर में बच्चों को पढ़ाने के बजाय कक्षा में डांस पार्टी करने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार हो रहे थे. अब इस मामले में आगरा के शिक्षा विभाग ने प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपी शिक्षिकाओं को जब निलंबन का रास्ता दिखाया तो सोशल मीडिया पर भी कार्यवाही के मैसेज लगातार लोग एक दूसरे को फॉरवर्ड करने लगे हैं।

आगरा में कक्षा कक्ष में डांस का वीडियो वायरल होने के बाद 5 शिक्षिकाओं को निलंबित किया गया है. निलंबित अध्यापिकाओं में रश्मि सिसोदिया , जीविका कुमारी , अंजली यादव , सुमन कुमारी , सुधारानी शामिल है. आरोप पत्र में यह बताया गया है कि शिक्षिकाओं ने जो डांस किया और इस दौरान जो फिल्मी गाने बजे वह कहीं से भी शिक्षाप्रद नहीं है।

इसके साथ ही शिक्षिकाओं के इस कृत्य से विद्यालय की गरिमा भी धूमिल हुई है. जांच में यह बात भी कही गई है कि शिक्षिकाओं ने अपने इस कृत्य से शिक्षक पद की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है. जो पांचों शिक्षिकाएं निलंबित की गई है उन्हें अलग-अलग ब्लॉक संसाधन केंद्रों से अटैच कर दिया गया है।
05 शिक्षिकाओं ने स्कूल में किया हरियाणवी गानों पर जम कर डांस , सभी को किया गया निलंबित

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH