छत्‍तीसगढ़ के हर जिले में शहर से बाहर होगा थोक बाजार , शासन ने सभी कलेक्टरों से मांगा प्रस्ताव

रायपुर , 26-09-2021 4:06:05 PM
Anil Tamboli
छत्‍तीसगढ़ के हर जिले में शहर से बाहर होगा थोक बाजार , शासन ने सभी कलेक्टरों से मांगा प्रस्ताव
रायपुर 26 सितम्बर 2021 - छत्‍तीसगढ़ के सभी जिलों में थोक बाजारों को शहर से बाहर ले जाने की तैयारी शुरू हो गई है। रायपुर और बिलासपुर में इस तरह का प्रयोग सफल रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने राज्य के सभी कलेक्टरों से इस संबंध में प्रस्ताव मांगा है। इस योजना के पहले चरण में राज्य के बड़े शहरों के अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा। प्रस्ताव तैयार करने के लिए कलेक्टरों को व्यापारी संगठनों के साथ समिति बनाने की भी सलाह दी गई है। अफसरों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में थोक और चिल्हर (रिटेल) बाजार एक ही जगह पर है। इसकी वजह से न केवल आम लोग बल्कि दुकानदारों को भी ट्रैफिक मूलभूत सुविधा और लाजिस्टिक आदि की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

अफसरों के अनुसार रायपुर और बिलासपुर में थोक बाजार को शहर से बाहर करने का प्रयोग सफल रहा है। नगरीय प्रशासन विभाग के उप सचिव एचआर दुबे के अनुसार रायपुरम में थोक बाजार डूमरतराई और बिलासपुर में व्यापार विहार स्थानांतरित किए गए हैं। इसके बेहतर परिणाम हासिल हुए हैं। इसे देखते हुए सरकार ने अब सभी जिलों में इसे लागू करने का फैसला किया है।

कलेक्टरों को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि योजना का प्रारंभ जिला मुख्यालय स्थित निकायों और राज्यों की सीमा से लगे निकायों में किया जाएगा। साथ ही अन्य व्यापारिक निकायों में भी योजना का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय व्यापारियों के प्रतिनिधियों को सम्मलित करते हुए समिति का गठन करने की सलाह दी गई है।

साथ ही बाजार के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर नगरीय निकायों को भूमिक उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएग। पत्र में यह भी कहा गया है कि चयनित स्थल पर व्यवसायिक काम्पलेक्स का निर्माण और संचालन, संधारण के लिए पीपीपी माडल पर योजना तैयार किया जाना उचित होगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH