शादी शुदा प्रेमिका के कई लोगो के साथ थे अवैध संबंध , पुराने प्रेमी ने बच्चो के सामने प्रेमिका और उसके पति की कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी शुदा प्रेमिका के कई लोगो के साथ थे अवैध संबंध , पुराने प्रेमी ने बच्चो के सामने प्रेमिका और उसके पति की कर दी हत्या
मेरठ 23 सितम्बर 2021 - मेरठ  में दिलजले आशिक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका और उसके पति की चाकू से गोदकर नृशंष हत्या कर दी. हैरत की बात यह है कि किसी और की पत्नी से प्यार करने वाले इस शख्स को महिला के दूसरे अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया. जिसके बाद उसने हत्या की साजिश रच डाली और बच्चों के सामने ही पति-पत्नी के डबल मर्डर की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया. यह खुलासा मेरठ पुलिस ने किया है।

दरअसल मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में दो दिन पहले दिन निकलते ही एक दंपत्ति आबाद और जुबैदा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने तफ्तीश की तो पता चला कि घर में आने जाने वाले एक शख्स ने ही वारदात को अंजाम दिया था. वारदात के चश्मदीद बच्चों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि समीर नाम का एक शख्स जो खुद को जुबेदा का मुंह बोला भाई बताता था, उसने बच्चों के सामने ही रात में दोनों की गला रेत कर हत्या की थी. पुलिस ने समीर की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई। जिसके बाद सर्विलांस सेल की मदद से आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई साथ ही आला ए कत्ल को भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी की मानें तो करीब दो साल पहले उसकी और जुबैदा के अवैध संबंध हो गए थे. जिसके बाद वह घर में आने जाने लगा और आशिकी के चक्कर में पड़कर जुबेदा और उसके पति के खर्चे उठाने लगा, लेकिन लाखों रुपए खर्च करने के बाद अब उसे पता लगा कि जुबेदा कई और लोगों से भी संबंध रख रही है. इसमें रुपयों की खातिर उसका पति भी साथ देता है. यही बात उसे नागवार गुजरी। कई बार समीर ने जुबैदा को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी. बस इसी बात की खुन्नस में  समीर ने पति-पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली। जिसके बाद पहले समीर ने घर में शराब और मुर्गा पार्टी की. रात में जब सब सो गए तो उसने चाकू निकाला और पहले आबाद का कत्ल किया और फिर जुबैदा की गर्दन रेत डाली. डबल मर्डर कि इस वारदात से कोहराम मच गया. आनन-फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी. जिसके बाद बुधवार समीर उर्फ हसीन नाम के इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया और अब पुलिस इस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है
शादी शुदा प्रेमिका के कई लोगो के साथ थे अवैध संबंध , पुराने प्रेमी ने बच्चो के सामने प्रेमिका और उसके पति की कर दी हत्या

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH