छत्तीसगढ़ में नाबालिग के साथ हैवानियत , मुँह में कपड़ा ठूस कर किया रेप

रायपुर , 23-09-2021 2:49:15 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में नाबालिग के साथ हैवानियत , मुँह में कपड़ा ठूस कर किया रेप
रायपुर 23 सितम्बर 2021 - छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के वक्‍त नाबालिग की मां काम के सिलसिले में बाहर गई थी। नाबालिग घर में अकेली थी। इसी बीच आरोपित नाबालिग के घर पहुंच गया और उसे चाय बनाने के लिए कहा। पीड़िता जब चाय बनाने के लिए उठी तो उसे पकड़ लिया और उसके साथ जबदस्‍ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर खम्हारडीह पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित राजीव नगर, अवंति विहार निवासी दिवाकर तांडी (40) ठेकेदारी का काम करता है। पीड़िता की मां उसके यहां रोजी मजदूरी करती है। मंगलवार को नाबालिग की मां घर पर नहीं थी, इसी बीच आरोपित 14 वर्षीय नाबालिग को घर पर अकेली पाकर जबरदस्‍ती उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, जिससे वह चिल्ला नहीं पाई और आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया था।

शाम को जब नाबालिग की मां घर वापस लौटी तो नाबालिग ने अपनी मां से इस घटना का जिक्र किया, जिसके बाद नाबालिग और उसकी मां थाना पहुंचकर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपित के घर पर दबिश दी, लेकिन आरोपित घर से फरार हो गया था। काफी मशक्कत के बाद आरोपित को पकड़ने में पुलिस सफल हुई। बुधवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH