छत्तीसगढ़ - पाईप की दुकान में लगी भीषण आग , फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

रायपुर , 21-09-2021 1:31:56 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पाईप की दुकान में लगी भीषण आग , फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
रायपुर 21 सितम्बर 2021 - राजधानी के रेलवे स्टेशन रोड के पास गुरुद्वारे के पीछे संजय गांधी चौक पर स्थित पाइप दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार आग लगाने की घटना सोमवार रात लगभग नौ बजे हुई। आग रायपुर पाइप दुकान और रिलायबल इंजीनियरिंग कंपनी के भवन की सबसे ऊपर तीसरी मंजिल में लगी थी। इधर जैसे ही भवन से धुआं उठते देखा गया, वैसे ही आसपास के दुकानदारों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई। दूसरी ओर आग लगने की जानकारी तुरंत दुकानदारों ने नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम को दी।

आसपास के दुकानदारों का कहना है कि जब आग पूरी तरह से फैल चुकी थी, तब फायर बिग्रेड की टीम पहुंची। हालांकि फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से आग पर लगभग दो घंटे में काबू पा लिया। अभी तक नुकसान का आकलन नहीं कर पाया है। वहीं पाइप दुकान के संचालक हरीश माखीजा हैं।

इधर घटना को लेकर आसपास के लोगों ने अंदेशा जताया कि फटाखे के कारण आग लगी है। हालांकि अभी लोग इस पर स्पष्ट कुछ नहीं कह रहे हैं। फिलहाल पुलिस आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाने में जुटी हुई है।

यह इलाका घनी आबादी वाला है। यहां मशीनरी के थोक सामान की दुकानें होने के कारण लोगों का आना-जाना बना रहता है। आग पर काबू पाए जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली। यदि आग भवन के आसपास दुकानों में फैलती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर कड़ी मशक्कत की। इससे आग को काबू में कर लिया गया और लोगों की चिंता दूर हुई।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH