देवर ने भाभी के साथ करना चाहा रेप , लेकिन जब भाभी ने किया विरोध तो देवर ने उठाया यह कदम

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
देवर ने भाभी के साथ करना चाहा रेप , लेकिन जब भाभी ने किया विरोध तो देवर ने उठाया यह कदम
बरेली 19 सितम्बर 2021 -  बरेली जिले के सुभाष नगर थाना क्षेत्र की शांति विहार कॉलोनी में पिछले महीने हुए विनीता हत्याकांड का खुलासा हो गया है. यह मामला पूरी तरह से अवैध संबंधों का निकला जहां आरोपी शख्स ने देवर-भाभी के रिश्ते को कलंकित करने की कोशिश की है।

आरोपी ने अपने भाई के न होने का फायदा उठाना चाहा और घर में अकेली भाभी के साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की और जब महिला ने इंकार किया तो हवस में अंधे हो चुके देवर ने पत्थर से कूचल कर अपनी भाभी की हत्या कर दी।

हैरान करने वाली बात यह है कि इस वारदात के समय महिला की 6 साल की बेटी भी वहीं मौजूद थी, लेकिन आरोपी को इसका लिहाज भी न रहा. मासूम बच्ची ने ही पुलिस और अपने रिश्तेदारों को वहशी चाचा की करतूत बताई, जिसके बाद पुलिस की छानबीन में आरोपी पकड़ा गया।

पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आरोपी देवर ने जुर्म कबूल कर लिया और उसने पुलिस के सामने बताया की अवैध संबंध बनाने से मना करने पर अपनी भाभी की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी थी. पुलिस के मुताबिक वारदात के समय मृतक विनीता की 6 साल की मासूम बेटी ने अपने चाचा आकाश के बारे में बताया।

बच्ची ने अपनी नानी और पुलिस को बताया कि आकाश ने ही उसकी मां की जान ली है. इसी आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका है. घटना के बाद विनीता के परिजनों ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. हालांकि वारदात के बाद हत्यारोपी आकाश मौके से फरार हो चुका था. पूछताछ के दौरान आरोपी आकाश सक्सेना ने भाभी विनीता की हत्या करने का जुर्म कुबूल किया है।

आरोपी का कहना है कि अगस्त महीने में जब उसका भाई नौकरी के सिलसिले में हरियाणा गया हुआ था. तब उसने अपनी भाभी को अकेले पाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया. विनीता ने इसका विरोध किया, तो आकाश को यह बात बुरी लग गई. प्रतिशोध में आकर आरोपी ने भाभी विनीता की पत्थर से कूचल कर हत्या कर दी और भाग निकला।

इस मामले में एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि बीते माह में शांति विहार कॉलोनी में एक महिला की हत्या हो गई थी. जिसके बाद परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था. आज सुभाषनगर थाना पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए महिला के देवर आकाश को गिरफ्तार किया है. एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी आकाश को जेल भेजा जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH