रायपुर रेलवे स्टेशन में बीजेपी नेता छगन मुंदडा की पिटाई , महिला यात्री से बदसलूकी करने का आरोप

रायपुर , 20-09-2021 7:35:16 AM
Anil Tamboli
रायपुर रेलवे स्टेशन में बीजेपी नेता छगन मुंदडा की पिटाई , महिला यात्री से बदसलूकी करने का आरोप
रायपुर 19 सितम्बर 2021 - रायपुर रेलवे स्टेशन में बीजेपी नेता छगन मुंदडा की पिटाई करने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक महिलाओं से ट्रेन में सफर करने के दौरान विवाद हुआ था वही महिलाओं ने छगन मुंदडा द्वारा रेलवे स्टेशन पर अपने गुर्गों को मारपीट के लिए बुलाने का आरोप लगाया है।

भारी सुरक्षा के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने छगन मुंदडा को जीआरपी थाना पहुँचाया।

जानकारी के अनुसार महिला यात्री अपने परिवार के साथ यात्री कर रही थी. उसके साथ छगन मुंदडा द्वारा मारपीट की गई. और आरोप है की छगन मुंदडा के कार्यकर्ताओ के द्वारा रायपुर स्टेशन में महिला यात्री और उनके परिवार के साथ मारपीट की गई है और राजनितिक दवाब चलते अपराध दर्ज नहीं किया गया. और छगन लाल मुंदडा को जीरपी पुलिस बचाती दिखी। बीजेपी के पूर्व मंत्री द्वारा हस्तक्षेप के बाद छगन मुंदडा के खिलाफ किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई. और पीड़ित परिवार को धमकाया गया।

विवाद की शुरुआत नागपुर स्टेशन से हुई जनपद अध्यक्ष देवभोग नेहा सिंघल ने कुछ सामान छगन लाल के तरफ रख दिया था. जिससे मुंदडा अपने गुस्से के कारण आपे से बाहर हो गए. और गाली -गलौज कर नेहा सिंघल के साथ मारपीट किया। 

जिसकी शिकायत पीड़िता नेहा सिंघल ने नागपुर जीआरपी को दी. रायपुर स्टेशन पहुंचते ही छगन लाल मुंदडा ने अपने सर्मथक और कार्यकर्ताओ को बुला रखे थे, जो स्टेशन पर नेहा सिंघल के पिता दिलीप अग्रवाल और उनके पुत्र नेहा एव उसके पति को लेने आये थे, उसके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। 

दोनों पक्षों द्वारा भारी तनाव और दबाव को देखते हुए मुंदडा परिवार को झुकना पड़ा. और आपसी रजिनामा कर मामले को सुलझाने की कोशिश की गई यह जानकारी पीड़िता के पिता दिलीप अग्रवाल ने जनता से रिश्ता को फोन पर जानकारी मांगने पर दी।

इस मामले में जीआरपी थाना प्रभारी R K बोरछा ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं करवाने की जानकारी दी गयी है। 

आपको बता दे कि भाजपा नेता छगन मुंदडा अपने परिवार समेत अहमदाबाद-पूरी एक्सप्रेस के बी-2 और बी-4 बोगी में सूरत से आ रहे थे। इसी दौरान T T ने नेहा को सीट दी तो जिस पर मुंदडा का सामान रखा हुआ था जिसको हटाने पर विवाद हुआ लेकिन ट्रेन में सफर कर रहे लोगों ने मामला शांत करा दिया जिसके बाद महिलाओं ने छगन मुंदडा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने राजधानी रायपुर पहुँचते ही देख लेने की धमकी देते हुए अपने गुर्गों को रायपुर रेलवे स्टेशन बुला कर रखा था लेकिन मुंदडा का यह दाँव उल्टा पड़ गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH