प्रदेश भाजपा में ऑपरेशन क्लीन की शुरूआत , 03 दागी पार्षदों को पार्टी ने 06 साल के लिए दिखाया बाहर का रास्ता

नई दिल्ली , 20-09-2021 2:17:22 AM
Anil Tamboli
प्रदेश भाजपा में ऑपरेशन क्लीन की शुरूआत , 03 दागी पार्षदों को पार्टी ने 06 साल के लिए दिखाया बाहर का रास्ता
नई दिल्ली 19 सितम्बर 2021 - दिल्ली भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे अपने तीन निगम पार्षदों को 6 साल के लिए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। भाजपा के इस कदम को अगले साल होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनावों (MCD Elections) से पहले पार्टी में सफाई अभियान के रूप में देखा जा रहा है। 

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की ओर से रविवार को जारी किए गए आदेश के अनुसार तीन निगम पार्षदों संजय ठाकुर , रजनी पांडेय और पूजा मदान को उनके खिलाफ बढ़ रही भ्रष्टाचार की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तुरंत प्रभाव से 6 साल के लिए भाजपा की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

संजय ठाकुर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के अंतर्गत आने वाले सहदुलजाब वार्ड से पार्षद हैं, तो रजनी बब्लू पांडेय न्यू अशोक नगर वार्ड से पार्षद हैं, जो पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के तहत आता है। वहीं, पूजा मदान उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के मुखर्जी नगर वार्ड का प्रतिनिधित्व करती हैं।

आदेश गुप्ता की ओर से तीनों निगम पार्षदों को भेजे गए पत्र में गया है कि आपको यह सूचित किया जाता है कि आपके खिलाफ जनता की अत्याधिक आर्थिक भ्रष्टाचार की शिकायतों के कारण आपको 6 साल के लिए भारतीय जनता पार्टी की साधारण सदस्यता से निलंबित किया जाता है। आपको अनेक बार इस बारे में अवगत करा कर अपने भ्रष्टाचारी व्यवहार को ठीक करने के लिए कहा गया, लेकिन आपके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। अत: आपको तुरंत प्रभाव से 6 साल के लिए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।   

गौरतलब है कि 272 वार्ड वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव में अब बस कुछ माह शेष बचे हैं। ऐसे में अपनी छवि सुधारने के लिए भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर भाजपा अपने सभी पार्षदों को कड़ा संदेश देना चाहती है।

बता दें कि 2012 में एमसीडी को तीन भागों - उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में बांट दिया गया था। एनडीएमसी और एसडीएमसी में जहां 104-104 सीटें हैं, वहीं ईडीएमसी में 64 पार्षद हैं। एमसीडी तीन भागों में बांटने के कदम के पीछे यह तर्क दिया गया था कि यह प्रशासन को सरल बनाएगा और दिल्लीवासियों को बेहतर नागरिक सेवाएं प्रदान करेगा, लेकिन दुर्भाग्य से ज्यादा कुछ नहीं हुआ।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, IPL में सट्टा खेलाते 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, IPL में सट्टा खेलाते 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं के छात्र इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ - पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं के छात्र इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ - श्मशान में जलती चिता से उड़ी चिंगारी से पूरा घर जलकर खाक, बाल बाल बचा पूरा परिवार
छत्तीसगढ़ - श्मशान में जलती चिता से उड़ी चिंगारी से पूरा घर जलकर खाक, बाल बाल बचा पूरा परिवार
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH