मसाज पार्लर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 05 कॉलगर्ल गिरफ्तार , छत से कूद कर भागे ग्राहक

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मसाज पार्लर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 05 कॉलगर्ल गिरफ्तार , छत से कूद कर भागे ग्राहक
लखनऊ 17 सितम्बर 2021 - गाजीपुर थाने के मुंशी पुलिया चौकी के पास प्राइम प्लाजा में द ज्वॉय बॉडी मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था। जानकारी पर एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह की क्राइम टीम ने मंगलवार शाम को छापा मारा। मौके से पांच युवतियां और एक युवक को दबोचा गया। पार्लर के अंदर से कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं इस कार्रवाई के बारे में गाजीपुर पुलिस को भनक तक नहीं लगने दी गई। पुलिस टीम को देखते ही मसाज पार्लर में भगदड़ मच गई। कुछ लोग छत से कूदकर भाग निकले।

पुलिस की नाक के नीचे बॉडी मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट चल रहा था और गाजीपुर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। इंदिरा नगर स्थित मुंशी पुलिया चौराहे पर ही गाजीपुर पुलिस की चौकी है। चौकी दो कॉम्प्लेक्स के भीतर बनी है जिसमें एक शुभ कॉम्प्लेक्स और दूसरा प्राइम प्लाजा है। प्राइम प्लाजा में दर्जनों कार्यालय, दुकानें हैं और थर्ड फ्लोर के ऊपर फ्लैट भी बने है जिसमें लोग रहते है। प्राइम प्लाजा के थर्ड फ्लोर पर ही द ज्वॉय बॉडी मसाज पार्लर के नाम से स्पा सेंटर चल रहा था। पुलिस टीम ने मसाज पार्लर से पांच बैग, तीन रजिस्टर, 8 मोबाइल, 6700 नकदी व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पकड़ा गया आरोपी आरिफ कल्याणपुर गुडंबा का रहने वाला है।

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह ने अपनी टीम के साथ छापा मारा। उत्तरी जोन के सर्किल अफसरों के साथ एसीपी गाजीपुर सुनील शर्मा ने चार बजे अचानक प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर और महिला पुलिस कर्मियों को मुंशी पुलिया चौराहे पर कॉल किया। इसके बाद द ज्वॉय बॉडी मसाज पार्लर पर छापा मारा। पुलिस को देखकर मसाज पार्लर में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि पार्लर में और उसके बाहर व आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की जा रही थी। 

पुलिस टीम के पार्लर तक पहुंचने से पहले अंदर मौजूद ग्राहक छतों से कूदकर भाग गए। हालांकि पुलिस टीम ने पार्लर में मौजूद पांच युवतियों और एक युवक आरिफ को गिरफ्तार कर लिया नेपाल समेत कई जिले से बुलाई गई थीं युवतियां पुलिस के मुताबिक, मसाज पार्लर से पकड़ी गई पांचों लड़कियां बाहर की है जिन्हें शहर के अलग-अलग हिस्से में किराए के मकान में रखा गया था। 22 वर्षीय एक युवती नेपाल से बुलाई गई थी जो गुडंबा इलाके में किराए पर रह रही थी। वहीं अमेठी की 22 वर्षीय युवती को अलीगंज, सीतापुर की एक युवती, देवरिया की युवती को चिनहट और एक युवती मड़ियांव में रहती है। वहीं पुलिस मसाज पार्लर के संचालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। वह मूलरूप से सीतापुर रेवसा राजापुर कला का रहने वाला है और गुंडबा के कल्याणपुर में रहता है। पुलिस को आशंका है कि युवक पार्लर का कर्मचारी है। पकड़े गए पांच युवती व युवक के खिलाफ अनैतिक गतिविधि की धारा के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH