जीनत ब्यूटी पार्लर में चल रहा था सैक्स रैकेट पुलिस ने मारा छापा , ब्यूटी पार्लर की संचालिका ज़िया मौके से से हुई फरार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जीनत ब्यूटी पार्लर में चल रहा था सैक्स रैकेट पुलिस ने मारा छापा , ब्यूटी पार्लर की संचालिका ज़िया मौके से से हुई फरार
मेरठ 15 सितम्बर 2021 - यूपी के मेरठ ज‍िले में पुल‍िस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुल‍िस ने थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। मोहल्ले वासियों की सूचना पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। हालांक‍ि मौके से सेक्स रैकेट चलाने वाली संचालिका फरार हो गई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस इस रैकेट में शामिल बाकी सदस्यों की धरपकड़ कर रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुल‍िस के अनुसार, पूरा मामला मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मजीद नगर का है। जहां तैयब वाली गली में जीनत ब्यूटी पार्लर की आड़ में ज़िया नाम की महिला सेक्स रैकेट चला रही थी। इसी को लेकर मोहल्ले वासियों ने जब नजर रखनी शुरू की तो देखा कि ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसी को लेकर मोहल्ले वासियों ने जमकर हंगामा किया और थाना लिसाड़ी गेट के इंस्पेक्टर को कॉल करके सेक्स रैकेट की सूचना दी। इसके बाद थाना लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में ले लिया। लेकिन मौके से सेक्स रैकेट संचालिका ज़िया मौके से फरार हो गई।

पार्षद की अगुवाई में लोगों ने पुलिस से शिकायत
थानाध्यक्ष ने बताया कि मोहल्ले वासियों के साथ क्षेत्र के पार्षद ने सेक्स रैकेट की सूचना दी थी। इसके आधार पर छापेमारी की गई। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पार्षद तैयब ने बताया कि क्षेत्र के लोगों में इस कृत्य से काफी रोष था। लोग उनसे शिकायत करते थे। वहीं पकड़े गए युवक से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष रामसंजीवन यादव ने बताया कि इस रैकेट की सूचनाएं मिल रही थी। क्षेत्र के लोगों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH