पिकअप ने बाईक सवार को मारी टक्कर , हादसे में एक युवक की मौत दूसरा घायल, आक्रोशित लोगों ने पिकअप में लगाई आग

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पिकअप ने बाईक सवार को मारी टक्कर , हादसे में एक युवक की मौत दूसरा घायल, आक्रोशित लोगों ने पिकअप में लगाई आग
बक्सर 13 सितम्बर 2021 - वीर कुंवर सिंह सेतु पर रविवार की शाम करीब सात बजे एक पिकअप वैन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे शख्स का इलाज चल रहा है. इधर, घटना से आक्रोशित हुए लोगों ने पिकअप वैन में आग लगा दी. वहीं, मौका देखकर पिकअप का चालक फरार हो गया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस को शव उठाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. मृतक की पहचान रोहित यादव (18 वर्ष) के रूप में की गई है. वहीं घायल युवक का नाम विकास पासवान बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, अहिरौली गांव का रहने वाला 18 वर्षीय रोहित यादव अपने एक दोस्त विकास पासवान के साथ एक बाइक पर सवार होकर उत्तर प्रदेश (यूपी) की ओर से आ रहा था. इसी बीच वीर कुंवर सिंह सेतु पर पिकअप वैन ने बाइक सवार युवकों को सामने से टक्कर मार दी. घटना में रोहित यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकि आक्रोशित लोग शव को उठाने नहीं दे रहे थे।

इधर, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को निशाना बनाकर पथराव शुरू कर दिया. पथराव होता देख पुलिसकर्मी मौके से भाग खड़े हुए. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. सदर डीएसपी गोरखराम भी मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया जा सका. उसके बाद शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और स्थिति को नियंत्रण कर पाई. खबर लिखे जाने तक सदर डीएसपी गोरखराम और नगर थानाध्यक्ष दिनेश मलंकार वीर कुंवर सिंह सेतु पर मौजूद थे.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH