छत्तीसगढ़ मंत्रालय ब्रेकिंग , कौन होंगे किस जिले के SP , पढ़े इस खबर में

रायपुर , 13-09-2021 7:22:39 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ मंत्रालय ब्रेकिंग , कौन होंगे किस जिले के SP , पढ़े इस खबर में
रायपुर 12 सितम्बर 2021 - राज्य सरकार ने प्रशासनिक आधार पर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को नई पदस्थापना दी है। गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी किया गया है। आईपीएस अजय कुमार यादव को सरगुजा रेंज का प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक (IG) बनाया गया है। आईपीएस विवेक शुक्ला को रायपुर पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) नियुक्त किया गया है। अजय यादव के चार्ज लेने के बाद आईपीएस रतनलाल डांगी सरगुजा रेंज आईजी की अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

आदेश छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने जारी किया है। जारी आदेश में कहा है कि राज्य शासन एतद्द्द्वारा प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से निम्नांकित भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख कालम - 4 में दर्शित पद पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक पदस्थ करता है।

अजय कुमार यादव (भापुसे 2004) द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर रतनलाल डांगी, भापुसे 2003 प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, सरगुजा के अतिरिक्त प्रभार से कार्यमुक्त होगे। प्रशांत ठाकुर (भापुसे) पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चापा के प्रशिक्षण से लौटाने के उपरान्त विवेक शुक्ला, (भापुसे) सेनानी, 11वी वाहिनी छसबल, एवं चालू प्रभार पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चापा के प्रभार से नवीन पदस्थापना हेतु कार्यमुक्त होगे।
 
छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह ट्रांसफर प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है। सुखनंदन राठौड़ को एएसपी- एटीएस, रामगोपाल करियारे को ज़ोनल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, अर्चना झा को एएसपी गौरेल,पेंड्रा, मरवाही, कीर्तन राठौड़ को एएसपी रायपुर ग्रामीण, अभिषेक वर्मा को एएसपी कोरबा और लखन पटले को एएसपी रायगढ़ बनाया गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन एतदद्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के निम्नांकित अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से उनके नाम के सम्मुख कालम-4 में दर्शित स्थान पर तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ करता है।

C/P

ताज़ा समाचार

जांजगीर जिले के युवक ने कोरबा की युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर रेप कर वसूले 08 लाख रुपये, FIR हुआ दर्ज
जांजगीर जिले के युवक ने कोरबा की युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर रेप कर वसूले 08 लाख रुपये, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - जिला हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में 20 साल की युवती ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जिला हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में 20 साल की युवती ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - फरार सटोरिया गगन अग्रवाल गिरफ्तार,  विकास अग्रवाल और विनय अग्रवाल साथ मिलकर चलाता था सट्टा रैकेट
छत्तीसगढ़ - फरार सटोरिया गगन अग्रवाल गिरफ्तार, विकास अग्रवाल और विनय अग्रवाल साथ मिलकर चलाता था सट्टा रैकेट
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव बरपा रहा है कहर, पारा पंहुचा 39 डिग्री के पार, अभी और चढ़ेगा पारा
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव बरपा रहा है कहर, पारा पंहुचा 39 डिग्री के पार, अभी और चढ़ेगा पारा
आज का राशिफल, दिनांक 11 मार्च 2026 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 11 मार्च 2026 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
प्रदेश में दिखने लगा युद्ध का असर, LPG सिलेंडर की सप्लाई हुई ठप्प, अब बुकिंग के 25 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर
प्रदेश में दिखने लगा युद्ध का असर, LPG सिलेंडर की सप्लाई हुई ठप्प, अब बुकिंग के 25 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर
छत्तीसगढ़ - विद्या विहार कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 08 युवतियों को लिया गया हिरासत में
छत्तीसगढ़ - विद्या विहार कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 08 युवतियों को लिया गया हिरासत में
छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित हायवा ने पैदल चल रही महिला को कुचला, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित हायवा ने पैदल चल रही महिला को कुचला, मौके पर ही हुई मौत
साली को जीजा ने सपने में छेड़ा, साली ने दर्ज कराई FIR, 07 साल बाद आरोपी जीजा हुआ दोषमुक्त
साली को जीजा ने सपने में छेड़ा, साली ने दर्ज कराई FIR, 07 साल बाद आरोपी जीजा हुआ दोषमुक्त
छत्तीसगढ़ - साय केबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म, मीटिंग में लिए गए यह 10 अहम फैसले
छत्तीसगढ़ - साय केबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म, मीटिंग में लिए गए यह 10 अहम फैसले
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH