नदी के पुल पर बने रेलवे ट्रेक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ कर तीन लोगों की मौत , GRP जाँच में जुटी

उत्तर प्रदेश , 11-09-2021 8:34:30 PM
Anil Tamboli
नदी के पुल पर बने रेलवे ट्रेक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ कर तीन लोगों की मौत , GRP जाँच में जुटी
चित्रकूट 11 सितम्बर 2021 - चित्रकूट जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के भैरव पागा मोहल्ले के पास मंदाकिनी पुल रेलवे ट्रैक पर 3 लोग ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 2 लोगों के शव को रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है तो एक व्यक्ति का मंदाकिनी नदी में शव गिर जाने की वजह से सुबह नदी से उसके शव को बरामद किया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि देर रात टिकुरहा पुरवा का रहने वाला मृतक राम सिंह निषाद अपने दो दोस्त चंदू और नत्थू को शराब के नशे में दोनों को उनके घर छोड़ने के लिए रेलवे ट्रैक से शंकर बाजार मोहल्ले के लिए जा रहा था तभी किसी अज्ञात ट्रेन से तीनों चपेट में आ गए जिससे तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने देर रात दो शव को रेलवे ट्रैक से बरामद कर लिया था। उन्होंने बताया कि मृतक राम सिंह का शव मंदाकिनी नदी में गिर जाने की वजह से सुबह उसके शव को मंदाकिनी नदी से पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल का कहना है कि 3 लोगों के ट्रेन से कट कर मौत होने की सूचना मिली है दो लोगों की शिनाख्त हो गई है। 1 की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। 

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी

छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH