बड़ी खबर , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर , 05-09-2021 10:02:59 PM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के खिलाफ FIR दर्ज
रायपुर 05 सितम्बर 2021 - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के खिलाफ डीडी नगर थाने में केस दर्ज हुआ है. ब्राह्मण समाज की ओर से केस दर्ज कराया गया है. पुलिस ने धारा 153 (क) 505 के तहत मामला दर्ज किया है. ब्राह्मण समाज का आरोप है कि सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल ब्राह्मण समाज के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे थे. बीते दिनों ब्राह्मण समाज के खिलाफ टिप्पणी करते नंदकुमार बघेल का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था. वायरल वीडियो पर ब्राह्मण समाज में बेहद आक्रोश है. ब्राह्मण समाज की ओर से आज डीडी नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है. इधर सीएम भूपेश बघेल ने आज ही कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है चाहे वे मेरे पिता ही क्यों न हों।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि विगत दिनों उनके पिता नंदकुमार बघेल द्वारा एक वर्ग विशेष के विरूद्ध की गई टिप्पणी उनके संज्ञान में आयी है. उनकी इस टिप्पणी से समाज के एक वर्ग की भावनाओं और सामाजिक सद्भाव को ठेस लगी है, उनके इस बयान से उन्हें भी दुःख हुआ है. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि मुझे सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि ये बात कही जा रही है कि नंदकुमार बघेल पर इसलिये कार्यवाही नहीं होगी, क्योंकि वे मुख्यमंत्री के पिता हैं. श्री बघेल ने यह स्पष्ट कहा है कि उनकी सरकार सभी को एक ही दृष्टि से देखती है. उनके पिता नंदकुमार बघेल से उनके वैचारिक मतभेद शुरू से हैं, ये बात सभी को पता है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि हमारे राजनीतिक विचार एवं मान्यताएं भी बिल्कुल अलग अलग हैं. एक पुत्र के रूप में मैं उनका सम्मान करता हूँ, लेकिन एक मुख्यमंत्री के रूप में उनकी किसी भी ऐसी गलती को माफ नहीं किया जा सकता जो सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने वाली हो. उनकी सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है फिर चाहे वो मुख्यमंत्री के 86 साल के पिता ही क्यों न हो. मुख्यमंत्री ने कहा है इस संबंध में पुलिस द्वारा विधि सम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी. छत्तीसगढ़ सरकार हर जाति, हर धर्म, हर वर्ग हर समुदाय के लोगों के सम्मान और उनकी भावनाओं की कद्र करती है, सभी को एक समान महत्व देती है और सभी के मान-सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना अपना कर्तव्य समझती है. मुख्यमंत्री ने कहा है- हमारे लिए कानून सर्वोपरि है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH