सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका , डाक विभाग से लेकर भारतीय नौसेना तक में निकली है बंपर भर्ती , जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर

रायपुर , 05-09-2021 4:45:01 AM
Anil Tamboli
सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका , डाक विभाग से लेकर भारतीय नौसेना तक में निकली है बंपर भर्ती , जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर
रायपुर 04 सितम्बर 2021 - सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले 10वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका है. डाक विभाग से लेकर भारतीय नौसेना तक में बंपर भर्ती निकली है. इसके तहत डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक, नौसेना में अप्रेटिस, बिजली कंपनी में लाइनमैन और उत्तराखंड में ड्राइवर के पदों पर भर्ती हो रही है. इन पदों पर भर्ती होने के बाद अच्छी सैलरी मिलेगी. इन सभी पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भिन्न-भिन्न है. कई पदों के लिए 10वीं के बाद आईटीआई पास होने का सर्टिफिकेट भी मांगा गया है. सरकारी नौकरी के इच्छुक होने के साथ निर्धारित न्यूनतम योग्यता की शर्तें पूरी करते हैं तो तुरंत आवेदन करें।

भारतीय नौसेना , अप्रेंटिस ट्रेनिंग स्कूल , नौसैनिक शिप रिपेयर यार्ड कोच्चि ब्लेयर ने अप्रेंटिस पदों के लिए 10वीं पास से आवेदन मांगे हैं. आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन एक अक्टूबर तक किया जा सकता है. नौसेना के यार्ड में अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए. आवेदन की अंतिम तिथि एक अक्टूबर 2021 है. छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (CSPHCL) ने अटेंडेंट (लाइन) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसके तहत कुल 1500 वैकेंसी है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीएसपीएचसीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://cspc.co.in/cspc/csphcl/index.htm पर अधिसूचना देख सकते हैं. इसके लिए 10वीं या 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं।

15 सितम्बर के पूर्व कार्यभार ग्रहण करने के निर्देंश आंध्र प्रदेश पूर्वी विद्युत वितरण कंपनी ने जूनियर लाइनमैन के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए अभ्यर्थी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.apeasternpower.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं. कुल 398 रिक्त पदों पर भर्तियां की जानी है. जूनियर लाइनमैन पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास मांगी गई है. साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना चाहिए. उत्तराखंड में 8वीं और 10वीं पास के लिए बंपर सरकारी नौकरियां निकली हैं.उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ड्राइवर सहित विभन्न पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 164 रिक्त पदों पर भर्तियां की जानी है. इंडिया पोस्ट ऑफिस, उत्तर प्रदेश ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके तहत असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और ब्रांच पोस्टमास्टर के पदों पर भर्ती होगी. जीडीएस भर्ती 2021 के लिए आवेदन ऑनलाइन करना है. इसके लिए appost.in पर विजिट करना होगा. जीडीएस भर्ती 2021 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH