एक ऐसा सड़क हादसा जिसकी किसी ने कल्पना नही की होगी उसी हादसे में 05 लोगों की मौत और कई घायल , पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक ऐसा सड़क हादसा जिसकी किसी ने कल्पना नही की होगी उसी हादसे में 05 लोगों की मौत और कई घायल , पढ़े पूरी खबर
श्रावस्ती 04 सितम्बर 2021 - श्रावस्ती जिले के इकौना थानांतर्गत बौद्ध परिपथ पर टेम्पो और ट्रैक्टर ट्राली में हुई टक्कर के बाद राजमार्ग पर गिरे पांच टेम्पो सवार लोगों की सामने से आ रहे ट्रक से कुचलकर मौत हो गयी. घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मृतकों में चार व घायलों में दो महिलाएं शामिल हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुये घायलों के त्वरित उपचार के निर्देश दिये हैं.

श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य ने शनिवार को बताया कि बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र निवासी नौ लोग बहराइच के दरगाह शरीफ में मजार पर जियारत कर एक टेम्पो से शुक्रवार रात बलरामपुर लौट रहे थे. देर रात नारायणपुर गांव के पास ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली खराब हो जाने के कारण राजमार्ग पर ही खड़ी थी जिससे सवारियों से भरा टेम्पो टकरा गया और अनियंत्रित होकर पलट गया. सभी यात्री राजमार्ग पर गिर गये, इसी बीच ये सभी बलरामपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक के नीचे आ गये. ट्रक से कुचलकर पांच यात्रियों की मौत हो गयी तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है।

श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य ने बताया कि मृतकों में निजामू पुत्र समीउल्ला (35), किताबुलनिशा पत्नी समीउल्ला (71), परवीन पुत्री रईस (25), रुबीना पुत्री अकरम (25) व लिलाही की पत्नी (50) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल सायरा बानो (40), आसमा (25) व बसयुद्दीन (25) का बहराइच के मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया जा रहा है.

ये सभी बलरामपुर जिले के उतरौला थानांतर्गत हासिमपारा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. घटना की प्राथमिकी दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

लखनऊ में सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिये हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH