महिला ने बीच सड़क पर की भाजपा नेता व मंडल अध्यक्ष की चप्पलो से पिटाई , शोसल मीडिया में वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला ने बीच सड़क पर की भाजपा नेता व मंडल अध्यक्ष की चप्पलो से पिटाई , शोसल मीडिया में वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल
बाराबंकी 03 सितम्बर 2021 - बाराबंकी में एक बीजेपी नेता पर अपने ही पार्टी के कार्यकर्ता से नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली करने का आरोप लगा है. वहीं काफी दिन बीत जाने पर जब पीड़ित परिवार ने बीजेपी नेता से अपना पैसा वापस मांगना शुरू किया तो वह उन लोगों को टालने लगा. करीब डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी जब पैसे वापस नहीं किये तो बीजेपी नेता की इस करतूत पर कार्यकर्ता की मां बौखला गयी उसने बीजेपी नेता की बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर दी बीजेपी नेता की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो गया है.

पूरा मामला बाराबंकी के त्रिवेदीगंज ब्लॉक क्षेत्र से जुड़ा हुआ है. जहां पर बीच सड़क पर त्रिवेदीगंज के मंडल अध्यक्ष उत्तम वर्मा की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक दलित महिला मंडल अध्यक्ष की पिटाई करती नजर आ रही है. आरोप है मंडल अध्यक्ष ने करीब डेढ़ साल पहले महिला के लड़के की सरकारी नौकरी कस्तूरबा विद्यालय में दिलाने के नाम पर 01 लाख 75 हजार रुपए की ठगी की थी. लगातार महिला प्यारा देवी और उसका बेटा मुकेश गैतम मंडल अध्यक्ष से अपना पैसा वापस देने की बात कर रहे थे।

महिला और मंडल अध्यक्ष के बीच हुई हाथापाई
इसका एक ऑडियो भी में वायरल हुआ. जिसके बाद मंडल अध्यक्ष ने महिला को चेक काट कर दिया, लेकिन खाते में पैसा न होने की वजह से चेक बाउंस हो गया. इसी को लेकर महिला बार-बार मंडल अध्यक्ष से पैसा वापस करने की बात कर रही थी. इसी बीच महिला और मंडल अध्यक्ष की हाथापाई हुई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महिला ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने पर की है, जिसके बाद बाराबंकी बीजेपी खेमे में खलबली मच गई है. वहीं इससे पहले पीड़ित मुकेश गौतम ने इस मामले की जानकारी बाराबंकी के जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव को भी दी थी. जिसमें उन्होंने भी अपने मंडल अध्यक्ष को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा था कि यह बहुत बड़ा बेईमान है.

महिला का आरोप है कि बीजेपी के त्रिवेदीगंज मंडल अध्यक्ष उत्तर वर्मा ने उसके बेटे की नौकरी कस्तूरबा विद्यालय में चपरासी पद पर लगवाने के लिये 01 लाख 75 हजार रुपये की रकम ली थी, जो वह वापस नहीं कर रहा है. वहीं बीजेपी नेता की इस करतूत पर राजनीति भी जमकर गर्म हो गई है. कांग्रेस ने इस पूरे मामले पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है और लिखा है कि नौकरी दिलाने के लिए बाराबंकी भाजपा के मंडल अध्यक्ष उत्तम वर्मा ने पैसा लिया. ना नौकरी दिया, ना पैसा. भाजपा वाले गजब फ्रॉड हैं.
महिला ने बीच सड़क पर की भाजपा नेता व मंडल अध्यक्ष की चप्पलो से पिटाई , शोसल मीडिया में वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH