छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , नौ महीने से लापता महिला कांस्टेबल वृन्दावन में मिली फूल बेचते हुए , पुलिस ने ऐसे लगाया पता

रायपुर , 03-09-2021 6:12:00 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , नौ महीने से लापता महिला कांस्टेबल वृन्दावन में मिली फूल बेचते हुए , पुलिस ने ऐसे लगाया पता
रायपुर 03 सितम्बर 2021 -  नौ महीने से लापता रायपुर पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल अंजना सहिस उत्तर प्रदेश के वृंदावन में फूल बेचते मिलीं। छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम उन तक पहुंची। अपने साथ वापस लाने की कोशिश की लेकिन अंजना ने घर लौटने से इनकार कर दिया उनका कहना था कि वो वृंदावन में ही रहना चाहती हैं अब पुलिस टीम मजबूरी में खाली हाथ लौट रही है। 

यह है मामला अंजना सहिस रायगढ़ में पोस्टेड थीं। करीब 09 महीने पहले उनका ट्रांसफर रायपुर पुलिस हेडक्वार्टर में कर दिया गया था। उन्हें CID में पोस्ट किया गया था। वो एक दिन अचानक लापता हो गईं। परिवार या विभाग को उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। कॉन्स्टेबल का घर रायपुर के महावीर नगर में है। 

मां ने 21 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। राजेंद्र नगर पुलिस ने अंजना को खोजना शुरू किया। पुलिस टीम से बातचीत करतीं अंजना। पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी पुलिस के पास अंजना का कोई मोबाइल नंबर नहीं था। इसलिए उन्हें खोज निकालना कतई आसान नहीं था। 

राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन इंचार्ज विशाल कुजुर ने दैनिक भास्कर को बताया- गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद हम लगातार इस बात की कोशिश में थे कि अंजना को किसी तरह ट्रेस किया जाए। हमारे पास न तो उनका कोई फोन नंबर था, न ही यह जानकारी कि वो कहां हैं जांच के दौरान हमें उनके बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी मिली। 

बैंक ट्रांजैक्शन से पता लगा कि यह वृंदावन के कुछ ATM से किए गए हैं। इसके बाद जांच टीम वहां पहुंची। कई लोगों अंजना की तस्वीर दिखाने के बाद उनका ठिकाना पता चला। पुलिस जब वृंदावन पहुंची तो अंजना एक कृष्ण मंदिर के बाहर पूजा का सामान बेचते नजर आईं। 

अफसरों ने जब लेडी कॉन्स्टेबल से कहा कि उन्हें वापस चलना चाहिए तब अंजना ने लौटने से इनकार कर दिया। मां से बात कराई तो उनसे भी यही कहा। अंजना ने कहा- न मेरा परिवार है और न रिश्तेदार। मैं अब यहीं रहना चाहती हूं। अंजना रायपुर न लौटने की जिद पर अड़ी रहीं। विभाग में परेशान किए जाने की चर्चा अंजना का घर रायपुर के महावीर नगर में है। उनकी मां और पुलिस हेडक्वार्टर से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कुछ अफसरों की हरकतों से तंग आकर अंजना ने नौकरी छोड़ने का मन बना दिया था। 

पुलिस कर्मचारियों के अधिकारों की आवाज उठाने वाले उज्ज्वल दीवान ने भी बताया कि छोटे कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। दूसरी तरफ, कई बार पूछे जाने पर भी राजेंद्र नगर की पुलिस के सामने अंजना ने ये नहीं बताया कि उसे किस बात की दिक्कत थी, कौन से अधिकारी उसे परेशान कर रहे थे। वृंदावन में मिलीं अंजना। पहले ही कह दिया था वृंदावन जाऊंगी सूत्रों के मुताबिक, नौकरी के दौरान अंजना परेशान रहती थीं। उन्होंनें अपने साथी कर्मचारियों से कई बार कहा था कि वो वह ड्यूटी रुटीन और कुछ अधिकारियों से परेशान हैं और वृंदावन जाकर जिंदगी बिताना चाहती हैं।
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , नौ महीने से लापता महिला कांस्टेबल वृन्दावन में मिली फूल बेचते हुए , पुलिस ने ऐसे लगाया पता

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH