छत्तीसगढ़ - युवक ने प्रेमिका के साथ शादी करने से किया इंकार , गुस्से में आकर प्रेमिका और उसकी माँ ने पेट्रोल डाल कर युवक को लगा दी आग

कोरिया , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - युवक ने प्रेमिका के साथ शादी करने से किया इंकार , गुस्से में आकर प्रेमिका और उसकी माँ ने पेट्रोल डाल कर युवक को लगा दी आग
कोरिया 03 सितम्बर 2021 - बैकुंठपुर के तलवापारा में 18 अगस्त 21 को वेदप्रकाश गंभीर रूप से जले हुए हालत में मिला था जिसे ईलाज के लिए जिला अस्पताल बैकुंठपुर लाया गया था। 

युवक की हालत गम्भीर होने से उसे जिला अस्पताल द्वारा तत्काल रायपुर रेफर कर दिया गया था। जहां कालड़ा बर्न हॉस्पिटल में इलाज दौरान 26 अगस्त 2021 को आहत युवक की मौत हो गई। वहां से आने बाद मृतक के परिजनों ने थाना कोतवाली बैकुंठपुर को सूचना दिया, कि वेदप्रकाश की मौत पूजा प्रधान और उसके मां के द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगाने से हुई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी उपरोक्त कथन के पश्चात थाना कोतवाली टीम ने थाना राजेन्द्र नगर रायपुर से मर्ग डॉयरी मंगाई, उक्त मर्ग डायरी का अवलोकन किया गया। जिसमें मृतक अपने मरणासन्न कथन में बताया कि पूजा प्रधान से उसकी पहले से दोस्ती थी। घटना दिनाँक को पूजा द्वारा उसे अपने घर बुलाया गया, घर पर उसकी मां भी थी। दोनों ने मृतक से शादी करने का दबाव डाल के तथा ब्लैकमेल कर पैसे की मांग किया। उसके द्वारा मना करने पर पूजा और उसकी मां ने पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। 

डायरी अवलोकन पर अपराध घटित होने पाए जाने से धारा 302, 384 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा आरोपियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश देने पर थाना बैकुंठपुर टीम ने आरोपियों के पता तलाश करने के लिए टीम गठित की एवं उनके घर पर भेज गया। 

जहाँ पता चला कि घटना दिनाँक से घर मे ताला बन्द कर दोनों फरार है। पतासाजी दौरान जरिये मुखबिर 02 सितंबर 2021 को पता चला कि दोनों आरोपिया तलवापरा में दिखी हैं, कि सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर दोनो को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपिया पूजा प्रधान उम्र 21 वर्ष और उसकी मां प्रमिला प्रधान उम्र 40 वर्ष ने जुर्म करना कबुल किया जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH