25 साल बाद छत्तीसगढ़ में होने जा रही है 595 प्रोफेसरों की सीधी भर्ती , ज्यादा जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर

रायपुर , 03-09-2021 3:30:20 PM
Anil Tamboli
25 साल बाद छत्तीसगढ़ में होने जा रही है 595 प्रोफेसरों की सीधी भर्ती , ज्यादा जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर
रायपुर 03 सितम्बर 2021 - छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी पीएससी) प्रदेश के कालेजों के लिए 595 प्रोफेसरों की सीधी भर्ती करेगा। पच्चीस साल बाद राज्य में प्रोफेसरों की भर्ती होने जा रही है। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर आयोग ने सीधी भर्ती के लिए गुरुवार को विज्ञापन भी जारी कर दिया है। आनलाइन आवेदन 13 सितंबर से 12 अक्टूबर 2021 तक लिए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को तीन साल की परिवीक्षा में रखा जाएगा। इससे देशभर के अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ में सीधे प्रोफेसर बनने का अवसर मिलेगा।

बता दें कि प्रोफेसरों के पद रिक्त होने की वजह से विश्वविद्यालयों और कालेजों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से अनुदान भी नहीं मिल पा रहा है। साथ ही नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) की ग्रेडिंग कराने में भी दिक्कत हो रही है। ऐसे में यह भर्ती होने से देशभर के विद्वानों को प्रोफेसर बनने का अवसर मिलेगा। प्रोफेसरों की भर्ती के लिए अनारक्षितों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 45 साल, पीएचडी और 10 साल का शिक्षण अनुभव अनिवार्य है।

छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग कुल 30 विषयों के लिए परीक्षा लेगा। हिंदी के लिए 64, अंग्रेजी में 30, राजनीतिशास्त्र 75, अर्थशास्त्र 51, समाजशास्त्र 57, इतिहास 29, भूगोल 29, भौतिकी 20, गणित 35, रसायनशास्त्र 50, वनस्पतिशास्त्र 30, प्राणीशास्त्र 26, कंप्यूटर साइंस 1, कंप्यूटर एप्लीकेशन 1, माइक्रोबायोलाजी 2, बायोटेक्नालाजी 2, भू-गर्भ शास्त्र 3, सैन्य विज्ञान 1, वाणिज्य 57, विधि 1, गृह विज्ञान 7, संस्कृत 7, प्राचीन भारतीय इतिहास 1,लोक प्रशासन 2, मानवशास्त्र 2, दर्शनशास्त्र 1, मनोविज्ञान 6, वेद 1, ज्योतिष 1 और सूचना प्राद्योगिकी 3 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH