छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या करने के बाद अपना गला काट कर की खुदकुशी करने की कोशिश

रायपुर , 02-09-2021 1:59:00 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या करने के बाद अपना गला काट कर की खुदकुशी करने की कोशिश
रायपुर 01 सितम्बर 2021 - प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर खुद भी खुदकुशी करने की कोशिश की है। घटना के बाद युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत नाजूक बताई जा रही है। घटना खरोरा थाना क्षेत्र के नया बांधा तालाब केे पास की है। 

जानकारी के मुताबिक घटना खरोरा थाना क्षेत्र के नया बांधा तालाब की है जँहा बुधवार की सुबह लगभग 08 बजे के बीच कृष्णा चौक निवासी शिवम ध्रुव अपनी प्रेमिका महेश्वरी उर्फ रानू सूर्यवंशी को मिलने के लिए नया बांधा तालाब नर्सरी के पास बुलाया था। यहां पर दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी शिवम ने धारदार हाथियार से प्रेमिका पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी अपने गले को रेतकर आत्महत्या करने की कोशिश की। 

घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को खुन से लथपथ देखकर इसकी सूचना खरोरा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती की मौत हो चुकी थी, जबकि युवक गंभीर हालत में पड़ा हुआ था। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

घटना के संबंध में खरोरा पुलिस ने बताया कि मृतिका और युवक के बीच प्रेम प्रसंग था।युवक ने ही मृतिका युवती को मिलने के लिए बुलाया था।इस दौरान दोनो में विवाद हुआ और फिर गुस्से में युवक ने धारदार हाथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी उसके बाद खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की है फिलहाल इस मामले में पूछताछ जारी है और जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि हत्या और ख़ुदकुशी करने का वजह क्या था। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH