पूर्व विधायक का बेटा निकला लूट का मास्टर माइंड , लूट कर भागते समय राहगीरों ने पकड़ा , जम कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंपा

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पूर्व विधायक का बेटा निकला लूट का मास्टर माइंड , लूट कर भागते समय राहगीरों ने पकड़ा , जम कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंपा
पाटलिपुत्र 29 अगस्त 2021 -  पाटलिपुत्र पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों चेन लुटेरे बेहद शातिर व हाईप्रोफाइल निकले। पुलिस के मुताबिक पांच माह पूर्व बेगूसराय के एक पूर्व विधायक के लुटेरे बेटे राकेश राज से बेंगलुरू के इंजीनियरिंग छात्र निखिल राज की दोस्ती पटना में हुई थी। 

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच निखिल बेंगलुरू से पटना आ गया था और शास्त्रीनगर में एक किराए के मकान में रह रहा था। यहीं पर पूर्व विधायक के बेटे से उसकी दोस्ती हुई। दोनों साथ मिलकर चेन व मोबाइल लूटते थे। पटना में उनके द्वारा पाटलिपुत्र , शास्त्रीनगर , एस के पुरी व राजीवनगर में चेन लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया गया था लेकिन ये दोनों पहली बार पकड़े गए। पाटलिपुत्र थानाप्रभारी एस के शाही ने बताया कि दोनों के बारे में गहन जांच की जाएगी। ताकि उनके बारे में हकीकत का और पता चल सके। वहीं पूछताछ के बाद केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया।

पाटलिपुत्र थाना प्रभारी एसके शाही ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों कभी कुछ बता रहे थे, तो कभी कुछ। कई बार दोनों ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश भी की। जब सख्ती बरती गई तो दोनों ने कई चौंकाने वाली जानकारी दी। बताया कि पिछले पांच माह से वह पटना में रहकर चेन व मोबाइल झपटते थे। लूटी गई चेन व मोबाइल को बेचकर मिले रुपयों से वह ब्रांडेड कपड़े व महंगे जूते पहनते थे। 

बड़े होटलों में ठहरना व खाना पीना कर दोनों मौज-मस्ती भी किया करते थे। उनके कब्जे से मिली बाइक भी महंगी है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि दोनों के कब्जे से जब्त बाइक चोरी की है या नहीं। दरअसल, शनिवार को पीएंड मॉल के समीप से गुजर रहे दीपक कुमार से मोबाइल झपटकर दोनों भाग रहे थे। इस दौरान बाइक के पीछे बैठे इंजीनियरिंग छात्र निखिल कुमार को पीड़ित दीपक कुमार ने ही पकड़ लिया था। इसके बाद शोर मचाने पर स्‍थानीय लोगों ने बाइक से भाग रहे राकेश राज को धर-दबोचा। इसके बाद भीड़ ने दोनों की जमकर धुनाई की। बाद में दोनों को पाटलिपुत्र थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH