राजधानी रायपुर में बड़ा सड़क हादसा , हादसे में दो छात्र की मौके पर ही मौत एक कि हालात गम्भीर

रायपुर , 29-08-2021 10:16:57 PM
Anil Tamboli
राजधानी रायपुर में बड़ा सड़क हादसा , हादसे में दो छात्र की मौके पर ही मौत एक कि हालात गम्भीर
रायपुर 29 अगस्त 2021 - रायपुर के माना एयरपोर्ट पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार दो छात्रों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार CG 04 - KB - 8777 सड़क पर बैठे एक जानवर से टकराई और उछलकर डिवाइडर में लगे हाईमास्क लाइट के खंभे को तोड़ती हुई पलट गई। हादसे के वक्त कार में तीन युवक सवार थे, जिनमें गौरव सिंह और हर्ष अग्रवाल हादसे के बाद कार में ही फंसे रह गए।, उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

तीनों युवकों में बलौदाबाजार निवासी नागेश साहू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना के बाद शहर के एएसपी समेत माना, तेलीबांधा और राखी थाना पुलिस के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे और तेज बारिश के बीच गैस कटर से बमुश्किल कड़ी मशक्कत के बाद दोनो छात्रों के शवों को बाहर निकालकर मर्चुरी पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त वीआईपी रोड स्थित एक कैफे में पार्टी के बाद घर जाने के लिए निकले थे। जानकारी के मुताबिक, स्विफ्ट डिजायर कार सेल्फ रेंटेड कार थी, जिसे मृतक गौरव सिंह चला रहा था। गौरव मूलतः रीवा मप्र का रहने वाला था और रायपुर में रहकर बीबीए की पढ़ाई कर रहा था।

फिलहाल माना थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों से संपर्क करने की कोशिश में जुटी है। इस मामले में एडिशनल एसपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि रात में घटना की जानकारी मिली थी, जिसमें मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक घायल युवक को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल रवाना किया गया था।
राजधानी रायपुर में बड़ा सड़क हादसा , हादसे में दो छात्र की मौके पर ही मौत एक कि हालात गम्भीर
राजधानी रायपुर में बड़ा सड़क हादसा , हादसे में दो छात्र की मौके पर ही मौत एक कि हालात गम्भीर

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH