तेज रफ्तार बस ने ट्रेलर को मारी जबरदस्त टक्कर , हादसे में 03 लोगो की मौत और 30 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार बस ने ट्रेलर को मारी जबरदस्त टक्कर , हादसे में 03 लोगो की मौत और 30 से अधिक यात्री घायल
इटावा 28 अगस्त 2021 - उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में आगरा-कानपुर नेशलन हाइवे पर गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. आगरा डिपो की रोड़वेज बस हाइवे पर खड़े ट्रॉला से टकरा गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर बस में फंसे घायल यात्रियों को एम्बुलेन्स और प्राइवेट गाड़ियों की मदद से हॉस्पिटल भिजवाया.

दरअसल, ये हादसा इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के द्वारका गांव के पास हुआ. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार देर रात कानपुर से चलकर आगरा फोर्ट डिपो की बस करीब 50 यात्रियों को लेकर आगरा के लिए निकली थी. जहां बस में कानपुर, इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, आगरा, अलीगढ़ की सवारियां यात्रा कर रही थीं. देर रात लगभग सवा दो बजे बस इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र से गुजर रही थी, उसी दौरान हाइवे पर खड़े ट्राला से पीछे से टकरा गई. ट्राला से टकराने के बाद बस का एक तरफ का पूरा हिस्सा ही गायब हो गया. इस भयानक हादसे को देखकर लोग भौचक्के रह गए।

इस दौरान बस में सवार यात्रियों की तेज चीख पुकार मच गई और करीब 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे के बाद यात्रियों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय गांव के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और पुलिस को इस घटना की सूचना दी. वहीं, हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से भाग गया. घटना की जानकारी मिलने पर एडिशनल एसपी, डीएसपी अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जहां पुलिस ने आनन -फानन में रेस्क्यू अभियान चलाकर बस में फंसे घायल यात्रियों को हॉस्पिटल भेजा गया. वहां डॉक्‍टरों ने 01 साल के मासूम अलीगढ़ के आदित्य , हमीरपुर के निरपत समेत 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया है. जहां 30 घायलों में एक महिला समेत 7 लोगों की हालत नाजुक होने पर उन्हें सैफई मिनी पीजीआई रेफर किया गया है.
तेज रफ्तार बस ने ट्रेलर को मारी जबरदस्त टक्कर , हादसे में 03 लोगो की मौत और 30 से अधिक यात्री घायल

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH