दिन भर चले मीटिंग का सार , भूपेश बघेल ही चलाएंगे छत्तीसगढ़ में सरकार , ढाई ढाई साल के सी एम के फार्मूले पर लगा विराम

रायपुर , 28-08-2021 8:40:48 AM
Anil Tamboli
दिन भर चले मीटिंग का सार , भूपेश बघेल ही चलाएंगे छत्तीसगढ़ में सरकार , ढाई ढाई साल के सी एम के फार्मूले पर लगा विराम
रायपुर ( नई दिल्ली ) 27 अगस्त 2021 - अब साफ़ हो गया कि भूपेश बघेल ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के सभी मुख्यमंत्रियों के लिए संदेश है, कि वे आलाकमान के निर्देश को गंभीरता से ले. राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल से बातचीत के दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि वो और सभी विधायक सीएम भूपेश बघेल के समर्थन में आए हैं।

अटल श्रीवास्तव ने कहा की हमसे किसी ने नहीं कहा यहां आने के लिए. मुझे लगा कि कुछ ख़बर मीडिया के माध्यम से आ रही थी. हम अपने मन से यहां अपने शीर्ष नेताओं से मिलने आए हैं" उन्होंने कहा कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ में ढाई साल से सरकार चली है. किसानों की सरकार, आदिवासियों की सरकार, छत्तीसगढ़ के अस्मिता और स्वाभिमान की सरकार, उसका नेतृत्व बदलना नहीं चाहिए. यही सब की दिली इच्छा है. उन्होंने कहा, "हमने किसी से नहीं कहा या किसी ने भी किसी से नहीं कहा कि चलना है. सबने अपनी अपनी दिल्ली की रवानगी डाली है और इस उद्देश्य के साथ कि हम अपने शीर्ष नेताओं को बताएंगे कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है।

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, "दो पार्टी सिस्टम नहीं है और हम कोई गठबंधन की सरकार नहीं चला रहे हैं. छत्तीसगढ़ में पूरे देश के इतिहास में कांग्रेस ने पहली बार तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनाई है. 90 में से 70 विधायक कांग्रेस के हैं. अगर दो पार्टी की सरकार होती तो जरूर यह होता कि ढाई साल आप चलाइए ढाई साल कोई और चलाएगा, लेकिन यहां तो कांग्रेस की सरकार है. तीन चौथाई बहुमत है और भूपेश सिंह बघेल अच्छा काम कर रहे हैं." उन्होंने कहा, "कांग्रेस के विधायक जिन्होंने 15 साल संघर्ष किया, उनकी भावना है, छत्तीसगढ़ के विधायकों की और पदाधिकारियों की भावना है कि जिस तरह ढाई साल कांग्रेस की सरकार ने काम किया है और बीजेपी को 14 सीट पर समेट दिया और आगे भी कांग्रेस की सरकार बने इसके लिए आए हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. राहुल गांधी के साथ मुलाकात के बाद भूपेश बघेल ने कहा, 'मैंने राहुल जी को बतौर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ आमंत्रित किया है. वह राज्य में अब तक हुए विकास कार्यों को देखेंगे.' बघेल ने कहा, 'मैंने उसे सब कुछ बता दिया है. राजनीतिक मुद्दों के साथ-साथ राज्य के प्रशासनिक मामलों पर भी चर्चा हुई. अंत में मैंने राहुल गांधी से छत्तीसगढ़ आने का अनुरोध किया. उन्होंने सहर्ष निमंत्रण स्वीकार कर लिया, वह अगले हफ्ते वहां आएंगे. वह पहले बस्तर जाएंगे, और वहां विभिन्न परियोजनाओं और कार्यों का निरीक्षण करेंगे.' राज्य के मुख्यमंत्री पद के संबंध में 2.5 साल के फॉर्मूले के बारे में पूछा गया तो भूपेश बघेल ने कहा, 'पीएल पुनिया पहले ही इस पर सफाई दे चुके हैं, मुझे आगे कुछ कहने की जरूरत नहीं है. मैं जो चाहता था उसे अपने नेता को बता दिया है।

भूपेश बघेल समर्थक विधायकों ने सीएम बदले जाने का विरोध किया है. बघेल गुट के विधायक सूबे की सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के खिलाफ हैं. सूत्रों के मुताबिक बघेल गुट का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से आने वाले सीएम को कुर्सी से हटाना पार्टी को भारी पड़ सकता है. सूत्रों का ये भी कहना है कि बघेल गुट ने बहुमत का दावा किया है. बघेल गुट के विधायकों ने कहा है कि भूपेश बघेल के साथ बहुमत है. बघेल गुट ने राजस्थान और पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा है कि अगर सरकार में नेतृत्व परिवर्तन होता है तब छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी इन राज्यों की तरह खलबली मच सकती है, बिखराव हो सकता है।

सोर्स - JSR

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH