छत्तीसगढ़ का सियासी खेल हुआ और भी दिलचस्प, अब सोनिया गांधी से मिलने पहुंची रेणु जोगी

रायपुर , 28-08-2021 1:59:33 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ का सियासी खेल हुआ और भी दिलचस्प, अब सोनिया गांधी से मिलने पहुंची रेणु जोगी
रायपुर 27 अगस्त 2021 - छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सत्‍ता के लिए चल रही रस्साकसी के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत अजित जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का कांग्रेस में विलय हो सकता है। अजित जोगी की पत्नी और तीन बार की विधायक डॉ. रेणु जोगी शुक्रवार को कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात कर सकती हैं। डॉ. रेणु जोगी ने सोनिया गांधी से मिलने के लिए समय मांगा था। डॉ. रेणु वर्तमान में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष हैं। जानकारी के मुताबिक, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता कांग्रेस में विलय चाहते हैं।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी गुरुवार शाम को ही सोनिया गांधी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंच गईं। खबर यह भी है कि जिस विमान से कांग्रेस के विधाकों को दिल्ली लाया गया, उसी फ्लाइट से डॉ. रेणु जोगी भी राष्ट्रीय राजधानी पहुंची हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में कई दिनों से चर्चा चल रही थी। सोनिया गांधी ने मुलाकात और बातचीत के लिए शुक्रवार का समय दिया है। दोनों नेताओं के बीच बातचीत के बाद तय हो जाएगा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का विलय होगा या नहीं।

छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस सरकार के बीच उपजी अंतर्कलह अब दिल्ली दरबार पहुंच गई है। इसको लेकर हाईकमान ने जहां भूपेश बघेल को फिर दिल्ली बुलाया है तो वहीं टीएस सिंहदेव अभी भी दिल्ली में ही जमे हुए हैं।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH