स्वास्थ्य के मामले में छत्तीसगढ़ की एक और बड़ी उपलब्धी , छत्तीसगढ़ में पहली बार हुआ ऐसा ऑपरेशन , छः डॉक्टरों की टीम ने 08 घंटे तक की सर्जरी

रायपुर , 26-08-2021 9:25:51 PM
Anil Tamboli
स्वास्थ्य के मामले में छत्तीसगढ़ की एक और बड़ी उपलब्धी , छत्तीसगढ़ में पहली बार हुआ ऐसा ऑपरेशन , छः डॉक्टरों की टीम ने 08 घंटे तक की सर्जरी
रायपुर 26 अगस्त 2021 - छः डॉक्टरों की टीम ने आठ घंटे तक गाल ब्लैडर कैंसर की सर्जरी कर राजधानी की सकीला खातून (38) की जान बचाई। शासकीय डीकेएस सुपर स्पेलियलिटी अस्पताल में आयुष्मान योजना के अंतर्गत निशुल्क सर्जरी की गई है। डॉक्टरों ने बताया कि मल्टी ऑर्गन रीसेक्शन कर निकाले गए गाल ब्लैडर कैंसर का यह पहला मामला है। यानी अब तक किसी भी निजी या सरकारी अस्पताल इस तरह का ऑपरेशन नहीं किया गया।

गेस्ट्रो एंड लीवर सर्जन डाक्टर अजीत मिश्रा ने बताया कि पीड़ित को पिछले दो महीने से पेट दर्द की शिकायत थी। कई अस्पतालों में इलाज से राहत न मिलने पर डीकेएस पहुंची। यहां जांच में गाल ब्लैडर कैंसर पाया गया। सीटी स्कैन, पेट सीटी, से पता चला कैंसर ने पेंक्रियास, लिवर व बड़ी आंत में भी आ चुका है।

चिकित्सक ने बताया कि आपरेशन के लिए छः डाक्टरों की टीम बनी। इसमें डा. अजीत मिश्रा के अलावा डा. आशीष गोयंका , डा. गौरव जोशी , निश्चेतना विभाग के डा. दीपक , डा. भावना, डा. लोकेश समेत अन्य चिकित्सा कर्मियों ने कमान संभाली। सर्जरी के दौरान पित्त की नली , पित्त की थैली , पैंक्रियास का हिस्सा , अमाशय , छोटी आंत व बड़ी आंत के कैंसर ग्रसित हिस्से को निकाला गया। तीन सर्जरी कर महिला को नई जिंदगी मिली।

इस बारे में डीकेएस अस्पताल के सह अधीक्षक डॉ. हेमंत शर्मा का कहना है की छत्तीसगढ़ में अब तक इस तरह की सर्जरी किसी भी अस्पताल में नहीं हुई है। पीड़िता अब वह स्वस्थ है। हमारा अस्पताल हर बेहतर विशेषज्ञ सुविधाओं के साथ हर वर्ग के मरीजों को इलाज की विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH