तेज रफ्तार ट्रक, कार और टेंपो में जबरदस्त टक्कर , दर्दनाक हादसे में 06लोगो की मौत , ट्रक छोड़ कर ड्रायवर और क्लीनर फरार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार ट्रक, कार और टेंपो में जबरदस्त टक्कर , दर्दनाक हादसे में 06लोगो की मौत , ट्रक छोड़ कर ड्रायवर और क्लीनर फरार
बदायूं 26 अगस्त 2021 - यूपी के बदायूं जिले में बुधवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक, कार और टेंपो की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

कुंवर गांव से एक टेंपो सवारियां भरकर बदायूं की ओर आ रहा था, तभी कासिमपुर और ललेई गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक, कार और टेंपो में टक्कर हो गई। जिसमें सवार हुसैनपुर के रहने वाले मुनेश पाल, बनेई के बुंददी, कुंवरगांव वार्ड-2 के रहने वाले मुरारी, कुंवर गांव वार्ड-5 की रहने वाली प्रेमलता, नकटिया बरेली की सपना और उनकी बेटी काव्या की मौत हो गई, जबकि हादसे में इमलिया गांव के रहने वाले मुकेश घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सड़क हादसे में जिस सपना नाम की महिला की मौत हुई है, वह रक्षाबंधन के पर्व पर अपने भाई के यहां राखी बांधने आई थी। बुधवार को टेंपो में सवार होकर सपना अपनी मां प्रेमलता और बेटी काव्या के साथ बदायूं कपड़े खरीदने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। जिसमें सपना की मां प्रेमलता, बेटी काव्या और सपना की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सपना की चार बेटियां हैं, जिसमें एक बेटी को लेकर बदायूं आई थी। एक ही परिवार में तीन मौतों से परिवार में कोहराम मच गया।

बनेई गांव के रहने वाले बुंददी ने परिवार का पालन पोषण करने के लिए 20 दिन पहले ही टेंपो लिया था और 20 दिन बाद ही सड़क हादसा हो गया। जिसमें बुंददी की भी मौत हो गई और टेंपो भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। बुंददी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि रफ़्तार तेज होने की वजह से ट्रक, कार, टेंपो की टक्कर हुई। जिसमें छह लोगों की मौत हुई है। फिलहाल सभी शवों को कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

सड़क हादसा होने के बाद चालक और परिचालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ट्रक नंबर के आधार पर चालक और परिचालक की तलाश करने का प्रयास कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH