ट्रेन में हुआ प्यार बन गया जिंदगी भर के दुख की वजह , पढ़े लव सेक्स और धोखा की अजीब दास्तान

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ट्रेन में हुआ प्यार बन गया जिंदगी भर के दुख की वजह , पढ़े लव सेक्स और धोखा की अजीब दास्तान
कानपुर 24 अगस्त 2021 - आज कल लोगों ने प्यार को एक खेल बना कर रख दिया है। ऐसी ही एक घटना बिहार से सामने आई है जहां प्यार और शादी की झांसा देकर प्रेमी द्वारा एक प्रेमिका के साथ दो सालों तक यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रेमी ने जब कई बार कहने के बाद भी शादी से इनकार किया तो पीड़ित युवती न्याय की गुहार लगाने कानपुर से चलकर एसएसपी कार्यालय गया पहुंच गई। लव, सेक्स और धोखा का यह मामला कानपुर शहर के रहने वाली युवती से जुड़ा है, जबकि युवक बिहार के गया जिला के परैया थाना क्षेत्र का मंझार का रहने वाला है।

इस संबंध में पीड़िता युवती ने बताया कि मेरे और योगेश कुमार के बीच चलती ट्रेन में मुलाकात हुई थी और फिर दोस्ती प्यार में बदल गयी। फिर शादी कर हम दोनों दो वर्षो से साथ रहे थे। प्रेमिका ने बताया कि दो साल पूर्व प्रेम प्रसंग में उसने मेरे साथ गलत काम किया है। कई बार वह मुझे बाहर भी लेकर गया जहां मेरे साथ गलत किया। जब उससे शादी की बात की तो एक दिन योगेश ने आकर मन्दिर में मेरी मांग में सिंदूर भी भर दिया और कहने लगा कि आज से तुम मेरी पत्नी हो। पीड़िता ने यह भी बताया कि योगेश रेलवे में टीटीई के पद पर कानपुर में पोस्टिंग था।

हमलोग दो वर्षो तक पति-पत्नी की तरह रहे थे और इसी बीच मैं योगेश की बच्चे की मां बनने वाली थी तभी योगेश ने अपने भाई और जीजा को बुलाकर कानपुर के दया भग्वी अस्पताल में मेरे मना करने बाद भी जबरन मेरा गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने यह भी बताया कि इधर एक माह पूर्व जुलाई में मेरे साथ मारपीट कर योगेश कानपुर से ट्रांसफर करवा कर गया आ गया और दूसरी शादी करने की तैयारी में है। इस मामले में जब मैंने कानपुर प्रशासन की मदद ली तो उसके बाद कानपुर पुलिस योगेश के घर में पहुंची जहां योगेश नहीं मिला।

पीड़ित महिला न्याय की गुहार लेकर गया के एसएसपी आदित्य कुमार मिलने पहुंची। महिला ने कहा कि हमें जानकारी मिली कि योगेश किसी दूसरी लड़की से शादी करने वाला है और योगेश का भाई मुझे फोन से धमकी देने लगा कि तुम्हारा रेप कर दूंगा। पीड़िता के मुताबिक आरोपी योगेश गया जिले परैया थाना क्षेत्र के मंझार गांव का रहने वाला है। इस मामले को लेकर एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि महिला के द्वारा आवेदन दिया गया, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH