करंट की चपेट में आ कर पिता और पुत्री की मौत , नहाते वक्त हुआ हादसा , पिता पुत्री की मौत के बाद गांव में पसरा सन्नाटा

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
करंट की चपेट में आ कर पिता और पुत्री की मौत , नहाते वक्त हुआ हादसा , पिता पुत्री की मौत के बाद गांव में पसरा सन्नाटा
देवरिया 23 अगस्त 2021 - उत्‍तर प्रदेश के देवरिया के मईल थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्री की चंद पलों में एक साथ मौत हो गई। पिता को हैंडपंप पर छटपटाते देख उन्‍हें बचाने दौड़ी बेटी की भी उनके पास पहुंचते ही वैसी ही हालत हो गई। दोनों नीचे गिरकर बुरी तरह छटपटाने लगे। कोई कुछ कर पाता इसके पहले ही दोनों शांत हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह मईल थाना क्षेत्र के जोगापुर तिवारी गांव में 55 वर्षीय व्‍यास तिवारी अपने घर के दरवाजे पर लगे हैंडपंप पर नहा रहे थे। इस दौरान वह हैंडपंप के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट लगते ही व्‍यास तिवारी नीचे गिरकर छटपटाने लगे। इस दौरान वह एक हाथ के जरिए बिजली के तार से चिपके थे। अपनी आंखों के सामने पिता को छटपटाते देख उनकी 21 वर्षीय बेटी रीमा उन्‍हें बचाने दौड़ी लेकिन पिता के पास पहुंचते ही वह भी करंट की चपेट में आ गई। थोड़ी देर छटपटाने के बाद दोनों शांत पड़ गए।

 पिता-पुत्री को करंट की चपेट में आया देख गांववालों ने तत्‍काल बिजली कटवाई और दोनों को लेकर सलेमपुर के सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पहुंचे। वहां डॉक्‍टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पिता-पुत्री की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम और गांव में मातम पसर गया। 

पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। गांववालों ने बताया कि व्‍यास तिवारी गोरखपुर में एक निजी टेलीकॉम कंपनी के टॉवर लगवाने का काम करते थे। वह रक्षाबंधन पर घर आए हुए थे। सोमवार को वह अपने दरवाजे पर नहा रहे थे। वह जिजिस हैंडपंप पर नहा रहे थे उसके ठीक ऊपर से ट्रांसफार्मर का केबल उनके मकान में गया हुआ है। व्‍यास तिवारी जैसे ही नहाकर उठे और उन्‍होंने हाथ ऊपर किया तो कटे हुए केबल के जरिए करंट की चपेट में आ गए।

यह देख उनकी बेटी रीमा (21) उन्हें बचाने को दौड़ी लेकिन पिता के पास पहुंचते-पहुंचते वह भी करंट की चपेट मेंं आ गई। परिवार और गांववाले दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसर गया है। सूचना पर पहुंची सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH