राजधानी रायपुर के एक प्लांट में चल रहा था मिट्टी तेल के कालाबाजारी का खेल , पुलिस ने किया पर्दाफाश

रायपुर , 21-08-2021 11:21:28 PM
Anil Tamboli
राजधानी रायपुर के एक प्लांट में चल रहा था मिट्टी तेल के कालाबाजारी का खेल , पुलिस ने किया पर्दाफाश
रायपुर 21 अगस्त 2021 - अवैध रूप से मिट्टी तेल का भण्डारण कर कालाबाजारी करते आरोपी तामेश्वर रत्नाकर को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक सायबर सेल को सूचना मिली थी, कि थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत नंदनवन ग्राम अटारी स्थित प्लांट के कमरे में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से मिट्टी तेल का भण्डारण कर विक्रय करने हेतु रखा गया है। 

सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए सायबर सेल एवं थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम को आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर सायबर सेल एवं थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। 

रेड कार्यवाही के दौरान कमरे में एक व्यक्ति मौजूद था जिसने पूछताछ में अपना नाम तामेश्वर रत्नाकर निवासी कोटा सरस्वती नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा कमरे की तलाशी लेने पर अलग - अलग ड्रम में मिट्टी तेल भरकर रखा होना पाया गया, जिस पर टीम द्वारा तामेश्वर रत्नाकर से मिट्टी तेल का भण्डारण करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग की गई, पंरतु तामेश्वर रत्नाकर द्वारा किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। 

जिस पर आरोपी तामेश्वर रत्नाकर को अवैध रूप से मिट्टी तेल का भण्डारण कर, कालाबाजारी करते गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग - अलग ड्रम में रखें करीबन कुल 4000 लीटर मिट्टी तेल कीमती लगभग 1,60,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 189/21 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3, 7 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। 

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH