आयुष विश्वविद्यालय के बीएससी नर्सिंग परीक्षा पर्चा लीक मामला , विवि के गोपनीय समेत जिम्मेदारों के मिलीभगत की आशंका , विश्वविद्यालय प्रबंधन उठाने जा रहा है यह कदम

रायपुर , 21-08-2021 7:53:01 PM
Anil Tamboli
आयुष विश्वविद्यालय के बीएससी नर्सिंग परीक्षा पर्चा लीक मामला , विवि के गोपनीय समेत जिम्मेदारों के मिलीभगत की आशंका , विश्वविद्यालय प्रबंधन उठाने जा रहा है यह कदम
रायपुर 21 अगस्त 2021 - पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ में पर्चा लीक का मामला सामने आया है। शुक्रवार को विवि की ओर से बीएससी नर्सिंग द्धितीय वर्ष के फार्मेटोलाजी: पैथोलाजी एंड जेनेटिक्स विषय की परीक्षा होनी थी। ऐन वक्त पर पता चला कि इस परीक्षा का पर्चा इंटरनेट मीडिया में वायरल हो चुका है।

विवि प्रबंधन को शिकायत मिली की बाजार में इसे पांच हजार रुपये में बेचा भी जा रहा है। विवि प्रबंधन ने आनन-फानन में महज 10 मिनट पहले ही परीक्षा रद करने का आदेश दिया। इसके बाद विवि के गोपनीय विभाग में हड़कंप मच गया दिन भर विभागीय अधिकारियों से पूछताछ चलती रही और अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।

विवि के पास परीक्षा रद करने के लिए टाइप करवाने तक का समय नहीं बचा था। मौखिक आदेश तो केंद्र के प्रभारियों को दे दिए गए थे। पर्चा भी पहुंच गया था। पर्चा रदद करने का आदेश विवि को लेटर पैड पर हाथ से लिखकर जारी किया गया। इधर, पर्चा लीक करने वाले गिरोह की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ एफआइआर कराया जाएगा। बहरहाल विवि प्रबंधन की लचर व्यवस्था ने प्रदेश के शिक्षा गुणवत्ता की पोल खोल दी है।

बीएससी नर्सिंग की परीक्षा सुबह नौ बजे से शुरू होनी थी। परीक्षार्थी परीक्षा हाल में पहुंच गए थे। उत्तर पुस्तिकाओं में अपने डाटा भर रहे थे। 10 मिनट के भीतर परीक्षा रद होने से उत्तर-पुस्तिकाएं कोरी खराब हो गईं।

विवि प्रबंधन को आशंका है कि अन्य विषयों के भी पर्चे लीक हो सकते हैं। लिहाजा आगामी आदेश तक बीएससी नर्सिंग की सभी परीक्षाए स्थगित कर दी गई हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के आठ सरकारी और 95 निजी नर्सिंग कालेजों में बीएससी की 4600 सीटें हैं।

वही इस मामले में आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ए के चंद्राकर का कहना है की बी एस सी नर्सिंग का पर्चा लीक कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है और एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

आयुष विश्वविद्यालय के बीएससी नर्सिंग परीक्षा पर्चा लीक मामला , विवि के गोपनीय समेत जिम्मेदारों के मिलीभगत की आशंका , विश्वविद्यालय प्रबंधन उठाने जा रहा है यह कदम

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH