तेज रफ्तार DCM ने बाईक को मारी टक्कर , जीजा और साली की मौके पर ही मौत , पति की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार DCM ने बाईक को मारी टक्कर , जीजा और साली की मौके पर ही मौत , पति की हालत गंभीर
झांसी 21 अगस्त 2021 - झांसी-कानपुर हाईवे पर बाइक से जा रहे दंपती समेत तीन लोगों को डीसीएम ने टक्कर मार दी, जिसमें महिला और उसके जीजा की मौत हो गई। महिला के पति को गंभीर हालत में पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने चालक को डीसीएम सहित पकड़ लिया है। एट थाना क्षेत्र के ग्राम सतोह निवासी शेखावत (30) अपनी साली नसरीन (25) व साढू़ कलीम (28) निवासी मलोसी थाना दिबियापुर जिला औरैया के साथ बाइक से उरई स्थित रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने आ रहे थे।

जब उनकी बाइक एट थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित गिरथान के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार उछलकर सडक़ पर गिरे और फिर नसरीन व शेखावत डीसीएम के पहियों की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

जबकि गंभीर रूप से घायल कलीम को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। सूचना पाकर रोते-बिलखते परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मृतक शेखावत और नसरीन मजदूरी करते थे। उसका साढू कलीम भी मजदूरी करता है।

शेखावत के दो पुत्र सोहेल व रेहान व पुत्री शहनाज है। जबकि नसरीन के कोई बच्चे नहीं थे। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर जाम भी लगा रहा, जिसे पुलिस ने मशक्कत के बाद हटाया। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH