अवैध संबंध के शक में पति ने बीच सड़क पर गोली मार कर की पत्नी की हत्या , वारदात के बाद आरोपी ने किया सरेन्डर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध के शक में पति ने बीच सड़क पर गोली मार कर की पत्नी की हत्या , वारदात के बाद आरोपी ने किया सरेन्डर
मुरादाबाद 20 अगस्त 2021 - मुरादाबाद के कुंदरकी थाना इलाके में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की बीच सड़क हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी पति ने थाने में जाकर पुलिस के सामने सरेंडर भी कर दिया. हत्यारे पति के खुलासे के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची तो गोली से घायल महिला धीरे-धीरे मौत के आगोश में समा रही थी. पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई, लेकिन उसकी मौत हो गई।

पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले शख्स का नाम हरेंद्र बताया जा रहा है. पुलिस की पूछताछ में हरेंद्र ने बताया कि उसकी डेढ़ साल पहले ही दीक्षा से शादी हुई थी. कुछ दिनों से उसे शक था कि उसकी पत्नी दीक्षा का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा है और उसके अवैध संबंध हैं. इसी कारण उसने दीक्षा की गोली मारकर हत्या कर दी।

हालांकि दीक्षा के घरवालों ने हरेंद्र के आरोपों को गलत बताया है. परिजनों का आरोप है कि हरेंद्र काफी समय से चार पहिया गाड़ी की मांग कर रहा था लेकिन घरवाले उसकी मांग पूरी करने में असमर्थ थे. परिजनों ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला भी दिया था. परिजनों ने बताया कि हरेंद्र दीक्षा को लेने घर आया था, लेकिन रात ज्यादा होने के कारण दीक्षा ने उसे रोक लिया. कुछ देर बाद हरेंद्र बाहर टहलने के बहाने से अपनी पत्नी दीक्षा को लेकर आ गया. हरेंद्र और दीक्षा कार से मुरादाबाद-आगरा हाइवे पहुंचे. तभी हरेंद्र ने दीक्षा को गोली मार दी।

गोली मारने के बाद हरेंद्र पत्नी को घायल हालत में बीच सड़क पर छोड़ कर बिलारी कोतवाली पहुंच गया और वहां आत्मसमर्पण कर पुलिस को जानकारी दी. गोली मारकर महिला की हत्या की खबर सुनकर कोतवाली में हड़कंप मच गया. बिलारी पुलिस ने कुंदरकी थाना पुलिस को सूचना दी. कुंदरकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दीक्षा को मुरादाबाद के जिला अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अवैध संबंध के शक में पति ने बीच सड़क पर गोली मार कर की पत्नी की हत्या , वारदात के बाद आरोपी ने किया सरेन्डर

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH