आखिरकार 21 सालों के बाद छत्तीसगढ़ के रमाशंकर गुप्ता ने कटवाई अपनी दाढ़ी , क्यो लिया था प्रण जानिए वजह

कोरिया , 17-08-2021 3:36:28 PM
Anil Tamboli
आखिरकार 21 सालों के बाद छत्तीसगढ़ के रमाशंकर गुप्ता ने कटवाई अपनी दाढ़ी , क्यो लिया था प्रण जानिए वजह
कोरिया 17 अगस्त 2021 - मनेंद्रगढ़ जिला बनाओ संघर्ष समिति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले शहर के वयोवृद्ध नागरिक एवं आरटीआइ कार्यकर्ता रमाशंकर गुप्ता ने जब वर्ष 1998 में मनेंद्रगढ़ को जिला नहीं बनाया गया तो इन्होंने हर स्तर पर ना सिर्फ जिला बनाओ संघर्ष समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन किया, बल्कि समय-समय पर अपने स्तर से हर प्रकार से शासन प्रशासन तक मनेंद्रगढ़ को जिला बनाने के पक्ष को लेकर अपनी बात रखी। इसके बाद भी मनेंद्रगढ़ को जिला नहीं बनाया गया तो उन्होंने गांधी चौक में 2000 में यह घोषणा कि की जब तक मनेंद्रगढ़ को जिला घोषित नहीं किया जाता वह अपनी दाढ़ी को नहीं बनवाएंगे। इसी प्रण और प्रतिज्ञा को लेकर वे बीते कई साल से अपनी दाढी और मूंछ बढ़ाते रहे।

इसके अलावा उन्होंने शासन प्रशासन में होने वाले भ्रष्टाचार को भी हर स्तर पर जाकर खत्म करने का प्रयास किया। वर्ष 2005 में भारत सरकार द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम पास किया। इसके बाद रामाशंकर गुप्ता आरटीआइ कार्यकर्ता बन गए और उन्होंने जिलेभर में होने वाले कई बड़े घोटालों का पर्दाफाश किया। इसे लेकर उन पर कई बार जानलेवा हमला भी हुआ लेकिन उन्होंने अपनी हिम्मत नहीं हारी और लगातार भ्रष्टाचार और जिले को लेकर अपना आंदोलन चालू रखा।

इस बीच 15 अगस्त को जब प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनेंद्रगढ़ को जिला बनाने की घोषणा की तो सभी की निगाहें रमाशंकर गुप्ता पर आकर टिक गई। इसके बाद शहरवासियों ने उनसे दाढ़ी बनवाने का आग्रह किया। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए उसी गांधी चौक पर आकर अपनी दाढ़ी बनवाई, जहां पर उन्होंने जिला बनने तक दाढ़ी नहीं बनवाने का संकल्प लिया था।

ताज़ा समाचार

चलती स्लीपर बस में महिला के साथ गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर ने दिया वारदात को अंजाम
चलती स्लीपर बस में महिला के साथ गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
जांजगीर चाम्पा - चार लोगों की हत्या में बड़ा खुलासा, इस वजह से सोना ने दिया था हत्याकांड को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - चार लोगों की हत्या में बड़ा खुलासा, इस वजह से सोना ने दिया था हत्याकांड को अंजाम
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की फरमाइश से परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की फरमाइश से परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - अब तक के सबसे बड़े सट्टा गिरोह का खुलासा, करोड़ो रुपये के साथ करन चौधरी और सुनील अग्रवाल गिरफ्तार, सक्ती से भी जुड़ रहा है कनेक्शन
छत्तीसगढ़ - अब तक के सबसे बड़े सट्टा गिरोह का खुलासा, करोड़ो रुपये के साथ करन चौधरी और सुनील अग्रवाल गिरफ्तार, सक्ती से भी जुड़ रहा है कनेक्शन
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH