छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तो की मौके पर ही मौत , सावन सोमवार के आयोजन में हिस्सा लेकर लौटते वक्त हुआ हादसा

कोंडागांव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तो की मौके पर ही मौत , सावन सोमवार के आयोजन में हिस्सा लेकर लौटते वक्त हुआ हादसा
कोंडागांव 17 अगस्त 2021 - छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव में एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर को ग्राम बनियागांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में तीन युवकों ने दम तोड़ दिया। कोंडागांव पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जगदलपुर से रायपुर की ओर जाती हुई ट्रक क्रमांक CG 07 AZ 9918 के चालक ने कोंडागांव से बनियागांव की ओर जाती हुई बाइक क्रमांक CG 27 M 5874 को ग्राम बनियागांव के पास सोमवार की शाम लगभग 04 बजे चपेट में ले लिया।

इस सड़क हादसे में बाइक सवार विकास पोयम पुत्र प्रेमलाल पोयम (17) निवासी सोनाबाल , अमित पोयम पुत्र राजूराम पोयम (17) निवासी सोनाबाल , कृष्णा सोरी पुत्र संपत सोरी (17) निवासी सोनाबल ने मौके पर ही मौत हो गई। बहरहाल कोंडागांव पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोंडागांव शिव मंदिर में हुए सावन सोमवार के आयोजन में हिस्सा लेकर तीनों युवक एक बाइक में सवार होकर ग्राम सोनाबाल लौट रहे थे, उसी दौरान ग्राम बनियागांव के पास इंडेन गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया, सड़क हादसे में मौके पर ही तीनों युवकों की मौत हुई, तीनों युवकों की गहरी दोस्ती थी, तीनों युवक सोनाबाल विद्यालय में कक्षा 11वीं में अध्ययनरत थे, तीनों दोस्तों की एक साथ मौत से गांव में मातम पसर गया।

प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि कोंडागांव जिले से होकर गुजरने वाले इस नेशनल हाईवे 30 पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। इन हादसों में कमी नहीं आ रही है, जबकि याताया‍त विभाग की ओर से समय-समय पर जागरुकता अभियान चलाया जाता है।
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तो की मौके पर ही मौत , सावन सोमवार के आयोजन में हिस्सा लेकर लौटते वक्त हुआ हादसा

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH