छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , एक ही परिवार के 04 लोगो ने खुदकुशी करने के लिए नदी में लगाई छलांग

रायपुर , 17-08-2021 2:20:42 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , एक ही परिवार के 04 लोगो ने खुदकुशी करने के लिए नदी में लगाई छलांग
रायपुर 17 अगस्त 2021 - राजधानी रायपुर के महादेवघाट स्थित खारून नदी में एक ही परिवार के 4 सदस्य समेत 5 लोगों ने खारून नदी में छलांग लगा दी. गोताखोरों की मदद से सभी की जान बचाई गई. आत्महत्या की कोशिश करने की वजह साफ नहीं पाई है. पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है. ब्राह्मणपारा निवासी एक ही परिवार के दो महिला और दो बच्चे आज शाम करीब 4 बजे आत्महत्या करने खारून नदी पहुंचे थे. एनीकट के किनारे खड़े होकर सभी लोग बहते पानी में कूद गए. पानी के तेज बहाव में सभी बह रहे थे, तभी उन पर गोताखोरों की नजर पड़ी. तत्काल गोताखोर उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गए. कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

एक ही परिवार के जिन लोगों ने खारून नदी में आत्महत्या करने की कोशिश की, उनमें शुभलक्ष्मी मिश्रा (52 वर्ष), अंकिता मिश्रा (31 वर्ष), इशांत मिश्रा (7 वर्ष) और हर्षिता मिश्रा (5 वर्ष) शामिल है. इसके अलावा कबीर नगर निवासी कक्कू उर्फ राजा शराब के नशे में लक्ष्मण झूला से पानी में कूद गया. इसे भी गोताखोर की मदद से बचा लिया गया. आत्महत्या की कोशिश के कारण का पता नहीं चल सका है. सभी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , एक ही परिवार के 04 लोगो ने खुदकुशी करने के लिए नदी में लगाई छलांग

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH